Breaking News :
>>उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं>>उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार>>मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल की तिरंगा यात्रा का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ>>पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल>>बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित कर स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: महाराज>>15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’>>धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार>>नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी>>अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता ताई तुगुंग को प्रदान किया गया ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’>>केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला>>आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती- डीएम>>गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व>>मुख्यमंत्री धामी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की>>भूकंप से कांपा कोलंबिया, कई इमारतें ढही, 200 से ज्यादा लोगों की मौत>>खाने के बाद सौंफ-मिश्री क्यों खाते हैं? जानिए इसके फायदे और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानी>>बॉलीवुड की दो फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ कब होंगी रिलीज>>मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ- डीएम>>मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों में दवा बिक्री पर रोक>>मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी
उत्तराखंड

मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल की तिरंगा यात्रा का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आई पहाड़ों की रानी मसूरी

तिरंगा यात्रा में युवाओं छात्रों और पर्यटकों ने बढ़चकर यात्रा में हुए शामिल

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित हो रहे इस अभियान में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी राष्ट्र के प्रति हमारी एकजुटता और समर्पण को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक मजबूत हो रही है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में अटल उत्कृष्ट घनानंद जी.आई.सी. मसूरी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा रैली में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंढियाल सहित तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!