Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

ईद की छुट्टियां मनाकर ड्यूटी पर लौट रहे जवान को आतंकियों ने किया अगवा

ईद की छुट्टियां मनाकर ड्यूटी पर लौट रहे जवान को आतंकियों ने दक्षिण-कश्मीर के कुलगाम में अगवा कर लिया। आतंकियों ने रास्ते में रोककर जवान की कार को आग लगा दी। जवान कुलगाम का ही रहने वाला है। वह प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) में तैनात है और शोपियां में तैनात है। बेटे के आतंकियों द्वारा अगवा किए जाने परिवार के लोग सदमे में हैं।

उन्होंने आतंकियों से अपने बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई है। इस बीच, सुरक्षा बलों ने कुलगाम समेत शोपियां और अनंतनाग के कई इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया है। टेरिटोरियल आर्मी का जवान शाकिर मंजूर गत सप्ताह ही ईद-उल-जुहा की छुट्टी पर अपने घर कुलगाम में आया था। घर में खुशियां अपार थीं। छुट्टियां पूरी होने पर उसे शोपियां में ड्यूटी पर जाना था। इसलिए रविवार की शाम को वह कार से शोपियां के लिए रवाना हुआ। उसे रास्ते में ही आतंकियों ने अगवा कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों देर रात को रंबहामा में सड़क पर आग की लपटें देखीं। जब लोग पास पहुंचे तो देखा कि एक कार आग में जल रही थी। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि कार मुजफ्फर मंजूर के नाम है। कार के मालिक को खोजने के बाद पता चला कि उसे टेरिटोरियल आर्मी का जवान शाकिर मंजूर चला रहा था। इस पर उसकी बटालियन में संपर्क किया गया तो पता चला कि वह वापस पहुंचा ही नहीं है। इसी बीच, पुलिस को अपने तंत्र से पता चला कि शाकिर को आतंकियों ने अगवा कर लिया है। अगवा करने के बाद उसकी कार में आग लगा दी गई।

खोजी कुत्तों और ड्रोन की भी मदद :

सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने रंबहामा के साथ सटे शोपियां और अनंतनाग के गांवों में भी तलाशी अभियान शुरू किया है। इसके अलावा जहां कार मिली है, उसके आसपास के खेतों और बागों के ऊपर ड्रोन उड़ाया जा रहा है। खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। फिलहाल, अगवा जवान का कोई सुराग नहीं मिला था।

मां और बहनें बिलख रहीं :

जवान के अगवा होने की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी मां और बहनें बिलख रही हैं। उन्होंने आतंकियों को खु़दा और इस्लाम का वास्ता देकर उसे रिहा करने की अपील की है। उसके पिता ने कहा कि वह जिस किसी भाई के पास है, वह उसे रिहा कर दें।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *