Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
खेल-जगत

महिला प्रीमियर लीग के सीजन 2 से पहले माइकल क्लिंगर बने गुजरात जायंट्स के मुख्य कोच

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 07 फ़रवरी 2024, बेंगलुरु। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लिंगर को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के सीजन 2 से पहले अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली गुजरात जायंट्स के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। डब्ल्यूपीएल का दूसरा सीजन बेंगलुरु और नई दिल्ली में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 23 फरवरी से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होग। माइकल क्लिंगर टीम में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज (मेंटॉर) और नूशिन अल खादीर (गेंदबाजी कोच) के साथ जुडक़र गुजरात जायंट्स को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार करेंगे। 43 वर्षीय ने इससे पहले सिडनी थंडर के लिए सहायक कोच के रूप में कार्य किया। इस दौरान उनकी टीम महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में चौथे स्थान पर रही थी।

साथ ही उन्होंने 2019 से 2021 तक मेलबर्न रेनेगेड्स मेन्स टीम के मुख्य कोच और फोएबे लिचफील्ड के साथ भी काम किया। पुरुष बीबीएल में क्लिंगर एक बड़ा नाम रहे हैं। वह 2019 में रिटायर हुए और लीग के अब तक के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप जाने जाते हैं। खेल के विभिन्न पहलुओं में उनका अनुभव गुजरात जायंट्स टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। मुख्य कोच के रूप में अपनी नियुक्ति के बारे में क्लिंगर ने कहा, गुजरात जाइंट्स के पास महिला प्रीमियर लीग के सीजऩ 2 में कुछ खास करने का मौका है। मैं मिताली राज जैसी क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।

क्लिंगर की नियुक्ति की मिताली ने भी सराहना की। उन्होंने कहा, माइकल के साथ काम करने से गुजरात जाइंट्स के खिलाडिय़ों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। बल्ले के साथ उनकी विशेषज्ञता भी खास है और निश्चित रूप से कुछ युवाओं को फायदा होगा। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के सीबीओ, संजय अडेसरा ने कहा: माइकल क्लिंगर गुजरात जायंट्स और अदाणी स्पोर्ट्सलाइन परिवार के लिए एक बहुत ही योग्य सदस्य हैं। उन्होंने बीबीएल में कोच और खिलाड़ी दोनों के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है। इससे निश्चित रूप से हमारी टीम को भविष्य में मदद मिलेगी। गुजरात जायंट्स 25 फरवरी को अभियान के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!