Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मनोरंजन

#MeToo: अब बॉलीवुड की फेमस सिंगर ने किया खुलासा, बोलीं- मेरे साथ भी गलत…!

नोएडा । बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता द्वारा साथी कलाकर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद देश में बड़े पैमाने पर #MeToo मूवमेंट शुरू हो गया है। तनुश्री के बाद बड़ी संख्या में महिला कलाकारों व पत्रकारों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की बात कही है। इस बीच नामी सिंगर शिबानी कश्यप ने बॉलीवुड को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में लड़कियों के साथ शोषण होना आम बात है। उन्होंने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा- ‘मेरे साथ भी गलत करने की चेष्टा की गई थी, लेकिन मैंने तुरंत विरोध कर दिया था।’

‘सजना अा भी जा…’ समेत कई फिल्मी गानाें काे अपनी मखमली अावाज दे चुकीं गायिका शिबानी कश्यप भी बॉलीवुड की गंदी गलियां में फंसते-फंसते बच चुकी हैं। अार्मी अधिकारी की बेटी हाेने के कारण वह शुरू से ही शाेषण से लड़ना जानती थीं। इसी कारण उन्हाेंने शाेषण काे प्रयास के स्तर पर ही खत्म कर दिया। वह मी टू काे भारतीय काे अाधुनिकता की तरफ ले जाने वाला अभियान मानती हैं, लेकिन उनका साफ कहना है कि इसका मिस यूज भी हाे रहा है, जिससे बचने के लिए सबूताें के अाधार ही कार्रवाई हाेनी चाहिए।

दबाव बनाने का हथियार बनता जा रहा है मी टू अभियान
मी टू अभियान बहुत अच्छा है। यह भारत के अाधुनिक हाेने का प्रमाण है। हमारे देश में लड़कियां शारीरिक शाेषण चुपचाप बर्दाश्त कर लेती थीं। अब उन्हें एक प्लेटफार्म मिला है। मैं तनू श्री दत्ता काे धन्यवाद देना चाहूंगी, जिन्हाेंने भारतीय लड़कियाें के अंदर हिम्मत दी। लेकिन, मैं साफ ताैर पर कह रही हूं कि मी टू का मिस यूज भी हाेने लगा है। बॉलीवुड में जिन लाेगाें पर अाराेप लग रहे हैं, मैं उनमें से कुछ काे करीब से जानती हूं। कुछ लड़कियां बिल्कुल झूठ बाेल रही हैं। इससे बचना हाेगा। अन्यथा इस अभियान का मकसद खत्म हाे जाएगा। इस अभियान में कार्रवाई करने से पहले सबूताें की मांग हाे। उसकी पड़ताल के बाद ही कार्रवाई हाे।

शुरुआती दौर में हुआ मेरा भी शोषण
शिबानी ने कहा कि बॉलीवुड के अलावा अन्य क्षेत्राें में भी अाराेप लगे हैं। बॉलीवुड में थाेड़ा लड़कियाें के शाेषण का प्रयास ज्यादा हाेता है। प्रारंभिक दाैर में मेरे शाेषण का प्रयास भी हुअा था। मैं अार्मी अधिकारी की बेटी हूं। इस कारण प्रारंभिक दाैर में ही शाेषण के प्रयास काे खत्म कर दिया। एक बार मुझे कार्यक्रम की बुकिंग के लिए मीटिंग करने हाेटल के कमरे में बुलाया गया। यह भी कहा गया कि कमरे में साथ रुकना पड़ेगा। मैंने इस मैसेज काे अपने वकील के पास भेजा। वकील ने नाेटिस भेजा। जिसके बाद मैसेज भेजने वाले ने मुझसे माफी मांगी। बॉलीवुड में नई लड़कियाें के शाेषण का प्रयास ज्यादा हाेता है। उनके साथ जबरदस्ती हाेती है। उनकाे करियर खराब करने की धमकी दी जाती है। इस कारण वह कई बार चुप रह जाती हैं।

नई लड़कियों के साथ ज्यादा परेशानी

‘सजना’ की चर्चित गायिका शिबानी कश्यप ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कहा कि यहां पर नई लड़कियों के साथ ज्यादा परेशानी होती है। उन्होंने नए कलाकार लड़कियों को सलाह दी है कि उन्हें ‘न’ कहना भी आना चाहिए। हालांकि, कई बार लड़कियों को डराया भी जाता है। लड़कियाें काे न करने की अादत डालनी चाहिए। तभी शाेषण से बच सकती है। कभी भी करियर के लिए समझाैता न करें। सफलता काम से मिलती है। कई बारे लड़कियां ग्लैमर के चक्कर में फंस भी जाती हैं। इससे बचना हाेगा।

मी टू को लेकर संजीदा हो सरकार
नामी गायिका ने कहा कि सरकारों को मी टू की सत्यता जानने पर भी जोर देना चाहिए। इतना ही नहीं, आरोपितों के खिलाफ उचित कार्रवाई भी करनी चाहिए। गौरतलब है कि मीटू अब एक बड़ी मुहिम बन चुकी है। इसमें कई दिग्गज नामों पर आरोप लगे है। नाना पाटेकर के अलावा टीवी के मशहूर कलाकार आलोक नाथ और पत्रकार मंत्री एमजे अकबर जैसे नाम भी सामने आए।

जानिये- #MeToo के बारे में
गौरतलब है कि #MeToo अभियान की शुरुआत तकरीबन 12 वर्ष पहले हुई थी। फिर लसोशल मीडिया पर यह अभियान ठीक एक साल पहले यानी अक्टूबर 2017 में वायरल हुआ। दरअसल, यह अभियान यौन शोषण का शिकार हुई महिलाओं की मदद के लिए शुरू हुआ था। 12 वर्ष पहले वर्ष, 2006 में अमेरिकी सिविल राइट एक्टिविस्ट तराना बर्क ने #MeToo अभियान की शुरुआत की थी। बता दें कि तराना बर्क खुद भी पीड़िता हैं। उनका बचपन से लेकर बड़े होने तक तीन बार यौन शोषण हो चुका है।
लोगों को यह जानकर ताज्जुब होगा कि मायस्पेस सोशल नेटवर्क में तराना बर्क के इन दो शब्दों (MeToo) ने एक आंदोलन का रूप ले लिया। इसके यह आंदोलन दुनियाभर में फैल चुका है।

तनुश्री के आरोपों से भारत में हुई शुरुआत
कई देशों के बाद भारत में सोशल मीडिया पर #MeToo अभियान पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की तरफ से लगाए गए आरोपों के बाद शुरू हुआ। तनुश्री दत्ता के मुताबिक, साल 2008 में आई फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के लिए उन्हें एक आइटम नंबर शूट करना था। तनुश्री का आरोप है कि शूट के बीच में नाना उनके नजदीक आए और उन्होंने उन्हें गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। तनुश्री ने कोरियॉग्रफर गणेश आचार्य पर भी नाना का साथ देने का आरोप लगाया। यह आरोप लगाने के काफी दिनों बाद तनुश्री ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

#MeToo के चपेट में कई सेलेब्रिटी

1. नाना पाटेकर (एक्टर)
2. गणेश आचार्य (नृत्य निर्देशक)

3. विकास बहल (निर्देशक)
4. चेतन भगत (लेखक)

5. रजत कपूर (एक्टर)

6. कैलाश खेर (सिंगर)

7. आलोक नाथ (एक्टर)

8. एम जे अकबर (नेता)

9. फिरोज खान (नेता)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!