Breaking News :
>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में जारी किया येलो अलर्ट (Yellow Alert), ओलावृष्टि की आशंका

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जनवरी 2021, शनिवार। उत्तराखंड में नववर्ष का स्वागत गुनगुनी धूप के साथ हुआ। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप राहत देती रही। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम कोहरा और पहाड़ों में पाला मुश्किलें बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम फिर करवट बदल सकता है। इस दौरान बारिश के साथ ही ओले गिरने की आशंका है। जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार है।

पिछले दिनों बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड परीक्षा ले रही थी, हालांकि शुक्रवार को ठंड में कुछ राहत रही। नए साल के पहले दिन प्रदेश में मौसम सुहावना रहा। मसूरी, नैनीताल, औली, कौसानी, पौड़ी से लेकर पिथौरागढ़ तक लोगों ने चटख धूप का आनंद लिया। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहने की उम्मीद है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार से प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में 3000 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बन रही है। हालात के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद पांच जनवरी तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। जिससे प्रदेश के ज्यादातर इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में आने की आशंका है।

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     21.7     04.0

उत्तरकाशी   16.8     06.5

मसूरी       16.0     07.0

टिहरी       17.2     07.2

हरिद्वार      20.3     05.2

जोशीमठ    07.6     03.2

पिथौरागढ़   22.0     0.9

अल्मोड़ा    21.3     01.2

मुक्तेश्वर    15.7     06.2

नैनीताल     18.8     03.5

यूएसनगर    20.6    01.0

चम्पावत     16.5    01.4

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!