Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड में अगले दो दिन तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जून 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम की दुश्वारी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम के बदले मिजाज अंधड़ और तेज बारिश के रूप में आफत बन रहे हैं। कुमाऊं के खटीमा में पेड़ गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई। जबकि, गढ़वाल में भी कई जगह सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। ऋषिकेश के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मध्यम से तेज बारिश और मैदान में अंधड़ को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिन से बारिश और तेज हवा चलने का सिलसिला जारी है। सोमवार देर रात भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सूचना है। इसके अलावा ऋषिकेश के पास आकाशीय बिजली भी गिरी। जिससे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के वक्त घर में नौ लोग मौजूद थे। हालांकि, सभी सुरक्षित हैं।

कुमाऊं के खटीमा में सोमवार तड़के शौच को जंगल में गई 35 वर्षीय महिला के ऊपर पेड़ गिर गया। गंभीर हालत में महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिथौरागढ़ के वड्डा और गंगोलीहाट में ओलावृष्टि हुई। जबकि, छिपलाकेदार और पंचाचूली की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अंधड़ और तेज बारिश के कारण बिजली और पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रही। दून समेत अन्य शहरी इलाकों में विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण घंटों आपूर्ति बाधित रही।

उधर, पहाड़ों में बारिश के कारण सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। रुद्रप्रयाग के पास खांकरा में बदरीनाथ हाईवे करीब 50 मीटर क्षतिग्रस्त है। जिसकी मरम्मत का कार्य जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को भी बारिश व अंधड़ की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में प्री मानसून शावर का सिलसिला अगले कुछ दिन बना रहेगा। जबकि, मैदानों भी हल्की बारिश हो सकती है।

विभिन्न शहरों का 2 जून 2021, बुधवार 2 जून 2021, बुधवार तापमान

  • शहर———अधिकतम—–न्यूनतम
  • देहरादून——–31.5———19.7
  • उत्तरकाशी—–29.2———18.1
  • मसूरी———–21.5——–10.4
  • टिहरी———–20.6——–12.4
  • हरिद्वार——–34.8———22.3
  • जोशीमठ——–24.5———15.2
  • पिथौरागढ़——25.0———13.5
  • अल्मोड़ा———27.4———16.2
  • मुक्तेश्वर——-20.2———10.1
  • नैनीताल——–21.6———10.0
  • यूएसनगर——32.5———19.8
  • चंपावत———24.6———14.3

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!