Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
ताज़ा खबरेंदेश

मौसम विभाग ने शीतलहर की जताई संभावना : आने वाले चार दिनों में उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 नवम्बर 2020, सोमवार। देशभर में आनेवाले दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने शीतलहर की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा ठंड़ होगी। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दवाब के चलते अनुमान लगाया गया है कि आने वाले चार दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी,केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो पिछले 24 घंटों में देश में एयर क्वालिटी इंडेक्स सामान्य दर्ज किया है। सेंट्रल पॉपल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बारिश होने के बाद हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया जाएगा।

उधर झारखंड में भी तापमान में गिरावट आने से ठंड धीरे धीरे बढ़ रही है। वहीं यूपी और दिल्ली में भी ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अलावा स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने  बताया कि राजधानी दिल्ली में इस साल नवंबर में करीब एक दशक में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है। उन्होंने बताया कि इस साल अधिक सर्दी पड़ेगी और शीतलहर का असर लंबे समय तक बरकरार रहेगा।

उतराखंड में मौसम साफ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  दिन में चटख धूप खिलने के कारण यहां पर अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। वहीं बिहार में आसमान में बादल के छंटने के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में यह स्थिति रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट रहने की उम्मीद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!