Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पाँच जिलों में भारी बारिश की जारी की चेतावनी

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पाँच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश राज्यभर में दुश्वारियां भी बढ़ी हुई है। गंगोत्री हाईवे नेताला के पास भूस्खलन से अवरुद्ध है। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट के पास मलबा आने से बंद हो गए थे। यहां मार्ग खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई। इसके अलावा यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड और पालीगाड़ में भी अवरुद्ध हुआ था। फिलहाल, यहां यातायात सुचारू है।

उत्तराखंड में बारिश के चलते दुश्वारियां बनी हुई हैं। जगह-जगह मार्ग बंद हो रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। बीते रोज चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के पंती गांव में बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा। खालगाड गदेरे(नाला) में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से नुकसान पहुंचा है। आपदा में एक युवती घायल भी हुई, जिसका उपचार कराया जा रहा है। मसूरी में भी रातभर मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा।

दून में 48 mm हुई बारिश

  • दून और आसपास के क्षेत्र में रविवार देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार शाम छह बजे तक रुक-रुककर हुई। इस दौरान दून में 48.2 मिलीमीटर व मसूरी में 35.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सहस्रधारा, चकराता रोड, रायपुर, मालदेवता, एफआरआइ आदि क्षेत्रों में अन्य क्षेत्रों के मुकाबले अधिक बारिश हुई। दून में एक जून से सोमवार शाम साढ़े आठ बजे तक 1763.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की जा चुकी है।

आज 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!