Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड

Merry Christmas: जन्में प्रभु यीशु, आधी रात से ही शुरू हुआ उत्सव

देहरादून। यीशु के जन्म की खुशी में शहर के सभी चर्च सोमवार को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए गए। ईसाई समुदाय के साथ ही अन्य धर्मों के लोग भी चर्च में हो रही प्रभु यीशु मसीह के जन्म की तैयारियों में शामिल रहे। रात के साढ़े ग्यारह बजे सभी लोग पवित्र प्रार्थना के लिए एकत्रित।

जिंगल बैल जिंगल बैल की धुनों पर उल्लास और उमंग की गर्माहट से किसी को सर्दी का एहसास नहीं हो रहा था। कैरल्स की गूंज के बीच हर किसी को प्रभु यीशु के जन्म का इंतजार रहा। रात के ठीक 12 बजते ही चर्च में घंटे बज उठे और लोगों ने एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई दी। इसके बाद प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में केक सेरेमनी कर जश्न मनाया गया। इस बीच आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी हुई।

इसके बाद पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाने की प्रक्रिया हुई और फिर करीब एक घंटे की विशेष प्रार्थना हुई। चर्च के पास्टर ने प्रभु यीशु के संदेश सुनाते हुए कहा कि हमें प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके संदेशों को आत्मसात करना चाहिए। इसके अलावा लोगों ने गुनाहगारों को देने सहारा आया, चरणी में तारणहार, शोर दुनिया में ये हो गया आज पैदा मसीह हो गया, खुश हो खुदाबंद आया है उसको कुबूल कर ले, बधाई गीत आया प्रभु आया, प्यारा प्रभु आया, प्रभु आया प्रेम का संदेश लाया आदि गीत गाकर खुशी मनाई। सुबह से चर्च में कन्फेशन का दौर शुरू हो गया था।

लोगों ने कैंडिल जलाकर अपने पापों की क्षमा मांगी। शाम को घरों और चर्चों में कैरल्स गाकर खुशियां मनाई गईं। सेंट जॉन्स चर्च में पास्टर रेवरेन नितिन रॉबिन सिंह, सेंट फ्रांसिस चर्च में रेवेरन फादर फॉस्टिन जॉन पिंटो, मॉरीसन मेमोरियल चर्च में रेवरेन पीजे सिंह, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में रेवरेन दिनेश प्रसाद, सेंट थॉमस चर्च में रेवरेन बूमर ने प्रार्थना कराई। बाजारों में भी क्रिसमस को लेकर रौनक दिखाई गई। घरों को सितारों, बैल्स और क्रिसमस ट्री से सजाया गया। वहीं प्लम केक का भी जमकर स्वाद लिया गया।

सेंटा के रंग में रंगे नजर आए लोग

घरों और बाजारों में सभी क्रिसमस के रंग में रंगे नजर आए। छोटों से लेकर बड़े तक सेंटा की वेशभूषा पहने हुए थे। सेंटा की टोपी पहने सभी ने क्रिसमस की खुशी का इजहार किया। बाजार और चर्चों में सेंटा क्लॉज ने बच्चों को आकर्षक उपहार बांटे।

बच्चों के साथ बांटी क्रिसमस की खुशी

समग्र ट्रस्ट की ओर से क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें निर्धन परिवारों के 50 बच्चों के साथ त्योहार की खुशी बांटी गई। इस मौके पर बच्चों को चॉकलेट, उपहार और गर्म कपड़े बांटे गए। क्रिसमस ट्री सजाकर गीत-संगीत की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान राकेश भाटिया, डॉ. निशा, डॉ. बीना, सुमन, हेमा, राधा सुशीला, योगिता आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!