Breaking News :
>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार
उत्तराखण्डदेहरादून

जी-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने आए सदस्य देशों एवं आमंत्रित देशों के प्रतिनिधिमंडल दल के सदस्यों ने किया जौलीग्रांट एयरपोर्ट से प्रस्थान

G-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुँचे प्रतिनिधि मंडल/मेहमानों का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर की गई वाद्य-यंत्र के धुन में लोक सांस्कृतिक के साथ विदाई

विदेशी मेहमानों के प्रस्थान के अवसर पर स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर भव्यता एवं नारों के साथ उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 28 मई 2023, देहरादून। राज्य में आयोजित हो रहे जी-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने आए सदस्य देशों एवं आमंत्रित देशों के प्रतिनिधिमंडल दल के सदस्यों ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट से प्रस्थान किया।

G-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुँचे प्रतिनिधि मंडल/मेहमानों का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वाद्य यंत्र के धुन में लोक सांस्कृतिक के साथ विदाई की गई। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सभी G-20 के प्रतिनिधिमंडल दल के सदस्यों का जनपद में आभार अभिनंदन करते हुए उन्हें अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान हेतु एयरपोर्ट से विदाई की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य स्थानीय संस्कृति एवं वेशभूषा से रूबरू हुए। लोक शैली एवं स्थानीय वेशभूषा की साथ फोटो/ सेल्फी खिंचकर अपने साथ स्मृति समेट कर ले गए।

आज प्रस्थान करने वाले प्रतिनिधिमंडल में सऊदी अरब, इंडोनेशिया, टर्की, नाइजीरिया, ओमान,ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील,चीन यूएई, जर्मनी, यूएसए,इटली, स्वीटजरलैंड, सिंगापुर, मॉरीशस, जापान, इजिप्ट, बांग्लादेश, अर्जेंटीना, इग्मोंट, एफएटीई, ईआईएमएफ, इंटरपोल, यूएनडीओएल के प्रतिनिधि मंडल का आगमन हुआ।

जिलाधिकारी ने जी-20 की व्यवस्थाओं जुटे सभी अधिकारी, पुलिस प्रशासन, कर्मचारियों एवं लोगों का कार्यक्रम की सफलता पूर्वक समापन कराने हेतु बधाई दी।

विदेशी मेहमानों के प्रस्थान के अवसर पर स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर भव्यता एवं नारों के साथ उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, जिलाधिकारी टिहरी डॉ० सौरभ गहवार, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, पुलिस अधीक्षक टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ एस के बरनवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, उपजिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिला लक्ष्मी राज सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी प्रताप नगर सोनिया पंत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश चौहान, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अंजलि रावत, जिला पूर्ति अधिकारी विवेक शाह, सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!