Breaking News :
>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मेलाधिकारी दीपक रावत ने कनखल के बैरागी कैंप में विभिन्न अखाड़ों के संतों से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मार्च 2021, रविवार, हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत ने रविवार को कनखल के बैरागी कैंप में अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़़ा के अध्यक्ष श्री महंत राजेंद्र दास, सचिव गौरीशंकर दास, श्री पंच दिगम्बर अणि अखाड़़े के श्री महंत कृष्णदास, विष्णु दास महाराज, श्री पंच निर्वाणी अखाड़े के श्री महंत धर्मदास आदि साधु संतों से मुलाकात की। अखाड़ों के संतों ने मेलाधिकारी से साधु संतों को आवंटित भूमि पर सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, शौचालय का प्रबंध अभी तक पूरे न होने की बात कही। संतों ने भूमि के समतलीकरण कराकर सुविधाओं को विकसित करने और क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। इस पर मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब तक शौचालय निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक मोबाइल शौचालय का तत्काल प्रबंध करना सुनिश्चित किया जाए। जेसीबी की संख्या बढ़ाकर भूमि समतलीकरण और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को दिन रात एक कर सभी प्रबंध पूरा करने के निर्देश दिए, कहा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह, प्रत्युष सिंह आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!