Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष बबन रावत की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जुलाई 2021, रविवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कल शनिवार, 3 जुलाई 2021 राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष बबन रावत की अध्यक्षता में बीजापुर गेस्ट हाउस में जनपद स्तर के विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े प्रावधानों के अनुपालन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मा० उपाध्यक्ष ने पुलिस विभाग, नगर निगम, पंचायतीराज, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, मण्डी सचिव और नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, उपस्थिति, नियमितीकरण, पदोन्नति तथा उनके वेतन, बीमा, सुरक्षित कार्य प्रकृति सहित मानक के अनुसार उनको दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के इम्प्लिमेन्टेशन इत्यादि का विवरण प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि सफाई कर्मचारियों को मानक के अुनरूप दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाय।

मा० उपाध्यक्ष ने प्रत्येक विभाग से मानक के अनुरूप निर्धारित प्रावधानों और धरातल पर वास्तविक रूप से उसका अनुपालन की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जो विभाग अथवा कर्मचारी सफाई कर्मचारियों के लिए सरकार द्वारा तय किये गये प्रावधानों को ठीक तरह से लागू नहीं करते उनकी जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि सफाई कर्मचारियों को किसी भी तरह के सफाई कार्य करवाते समय उनको सभी प्रकार के सुरक्षा उपकरण प्रदान किये जायें।
अस्थायी तरीके से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों के नियमितिकरण हेतु सभी विभाग शासन को प्रस्ताव प्रेषित करें। वेतन अनिवार्य रूप से सीधे खाते में निर्गत करें तथा खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में हो साथ ही सभी तरह की राष्ट्रीय पेंशन व बीमा स्कीम में सम्बन्धित कर्मचारी कवर हो। सफाई कर्मचारियों हेतु ईपीएफ और ईएसआई इत्यादि के सभी प्रावधान व सुविधाएं लागू की जाय। स्थायी-अस्थायी किसी भी रूप में तैनात सफाई कर्मचारी के कार्य करने की तर्कसंगत अवधि तय की जाय, उनका नियमानुसार निर्धारित पूरा वेतन दिया जाय, नये ठेकेदार अथवा कंपनी को हायर करने की स्थिति में पूर्व में कार्यरत् सफाई कर्मचारियों को ही पहले काम पर लिया जाय और उनको बरकरार रखा जाय।

साथ ही किसी ठेकेदार अथवा एम.ओ.यू साइन करने वाली कम्पनी के साथ पहले से ही ये प्रावधान रखा जाय कि किसी भी कर्मचारी की यदि कार्य अवधि में किसी कारण मृत्यु हो जाती है तो उनके आश्रितों को नौकरी अथवा निश्चित मुआवजा दिया जाय।

मा0 उपाध्यक्ष ने नगर निगम को निर्देशित किया शहरी एवं आवास विभाग के साथ किसी एक ही स्थान पर 40-50 सफाई कर्मचारी के निवासरत सफाई कर्मचारी परिवारों को भी माॅर्डन बस्ती के रूप में विकिसित किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग के उच्च अधिकारी ये सुनिश्चित करें और समय-समय पर औचक निरीक्षण करें कि किसी भी परिस्थिति में कहीं पर भी सफाई कार्मिकों का शोषण नहीं होना चाहिए।

उन्होंने सभी कार्मिकों का अनिवार्य रूप से कोविड-19 टीकाकरण करवाने तथा नगर निगम के सफाई नाला गैंग नाम को निगम पर्यावरण मित्र नाम से सम्बोधित करने और पदोन्नति के मानक में विज्ञान अनिवार्यता इत्यादि में संशोधन करने को कहा, जिससे सफाई कार्मिक पद्दोन्नति का लाभ सकें।

इस दौरान बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग बबन रावत, मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गिरीश चन्द्र गुणवंत, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम मोहन सिंह बर्निया, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मनोज उप्रेती, पुलिस अधीक्षक श्री आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष महादलित परिसंघ राजेश बादल, कुंवर आयुष्मान, सुमित रावत सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!