Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
उत्तराखण्डदेहरादून

मुरादाबाद से सहस्त्रधारा घूमने आई एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा ने सेल्फी के चक्कर में गवाई जान

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 7 अगस्त 2023, देहरादून। मुरादाबाद से घूमने सहस्रधारा आई मेडिकल की छात्रा सेल्फी लेते वक्त नदी में बह गई। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने कई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद उसका शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। छात्रा यहां अपने एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। उसकी मौत के बाद साथी बदहवास हालत में है। पुलिस के अनुसार, मृतक छात्रा का नाम स्वाति जैन (20) पुत्री पुनीत जैन निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर है। वह तीर्थांकर महावीर विवि मुरादाबाद में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार शाम अपने दोस्त देवराज सिंह निवासी यमुना विहार, दिल्ली के साथ ट्रेन से देहरादून आई थी।

स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने स्कूटर रेंट पर लिया और सहस्रधारा घूमने निकल गए। दोपहर करीब ढाई बजे दोनों सहस्रधारा के ऊपरी छोर पर नहा रहे थे। यहां स्वाति एक पत्थर पर चढ़कर अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह नदी के तेज बहाव में बह गई। देवराज और अन्य लोगों ने शोर मचाया तो वहां भीड़ लग गई। कुछ देर बाद आईटी पार्क पुलिस चौकी से टीम पहुंची और एसडीआरएफ को सूचना दी। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने पानी में स्वाति की तलाश की लेकिन काफी देर तक सफलता नहीं मिली।

करीब चार बजे लगभग दो किमी दूर से स्वाति के शव को बरामद किया गया। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया, छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वह देहरादून के लिए निकल गए थे। उसका दोस्त बदहवास हालत में है। ऐसे में वह भी बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!