Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेषस्वास्थ

दून अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रेस क्लब में की गई पत्रकारों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जाँच

  • स्वास्थ्य समिति की ओर से किया गया वृहद शिविर का आयोजन, खून की जाँचें एवं ईसीजी भी की गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2021, रविवार, देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से रविवार को प्रेस क्लब परिसर में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दून अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पत्रकारों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जाँच की और उचित परामर्श दिया। वहीं खून की तमाम जाँचें, ईसीजी और दवायें भी मुफ्त वितरित की गई।

[box type=”shadow” ][/box]

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ० आशुतोष सयाना, एमएस डॉ० केसी पंत, डिप्टी एमएस डॉ० एनएस खत्री, प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया और महामंत्री गिरिधर शर्मा ने दिवंगत पत्रकारों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने दून अस्पताल के अफसरों, डाक्टरों एवं मेडिकल स्टॉफ को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके बाद शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जाँच कराई और परामर्श लिया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया, महामंत्री गिरिधर शर्मा ने बताया कि 120 लोगों ने डाक्टरों से परामर्श लिया, 70 ने खून की जाँचें कराई और 50 की ईसीजी की गई। इसके अलावा कई लोगों को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन एवं ऑपरेशन के लिए दून अस्पताल में रेफर किया गया। जहाँ पर पीआरओ टीम समन्वय स्थापित कर उनकी मदद करेगी। प्राचार्य डॉ० आशुतोष सयाना, एमएस; डॉ० केसी पंत, डिप्टी एमएस; डॉ० एनएस खत्री ने प्रेस क्लब के इस प्रयास की सराहना की। कोरोनाकाल में डाक्टरों, मेडिकल स्टॉफ एवं पत्रकारों द्वारा की गई सेवा की सराहना की। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने दून अस्पताल का आभार जताया। साथ ही कहा कि इस तरह के शिविर भविष्य में भी आयोजित किये जायेंगे।

[box type=”shadow” ][/box]

स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले डॉक्टर्स:
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ० कुमार जी कौल, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ० विशाल कौशिक, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ० डीपी तिवारी, डॉ० संजय चौधरी, वरिष्ठ सांस एवं दमा रोग विशेषज्ञ डॉ० अंकित अग्रवाल, वरिष्ठ सर्जन डॉ० अभय कुमार, डॉ० गौतम, वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ० विभा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० विक्रांत, वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ० भव्या सिंगल, वरिष्ठ फीजियोथैरेपिस्ट डॉ० एसके त्यागी एचओडी फीजियोथैरेपी, फीजियोथैरेपिस्ट डॉ० सुनील ठाकुर, डॉ० रुचि सेमवाल, डॉ० दीपक कुमार, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० हर्षिता डबराल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ० पूर्णिमा जोशी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरी परामर्श दिया।

लैब तकनीशियन/ईसीजी तकनीशियन
लैब तकनीशियन गणेश गोदियाल, जसंवत रावत, अंकिता रावत, राम प्रकाश ने खून की जाँच की। ईसीजी तकनीशियन जगदीश बवाड़ी, सुभम जोशी ने ईसीजी की। तकनीशियन इंद्रा भट्ट ने आँखों का परीक्षण किया।

दवाई वितरण का कार्य
चीफ फार्मासिस्ट सुधा कुकरेती, सीनियर फार्मासिस्ट जीएस थलवाल, कुलदीप, प्रियंका ने दवाई वितरित की।

[box type=”shadow” ][/box]

विशेष सहयोग
वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी, पीआरओ दिनेश रावत, संदीप राणा, गौरव चौहान का विशेष सहयोग रहा।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान मौजूद गणमान्य व्यक्ति
प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया, महामंत्री गिरिधर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, कोषाध्यक्ष विकास गुसाईं, संयुक्त मंत्री राजू पुशोला, कार्यकारणी सदस्य दीपक फर्सवाण, शैलेंद्र सेमवाल, विनोद पोखरियाल, भगवती प्रसाद कुकरेती, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, पूर्व महामंत्री संजय घिल्डियाल, वरिष्ठ पत्रकार सुशील उपाध्याय, राजेंद्र उनियाल, अनुपम त्रिवेदी, प्रेस क्लब कार्यालय प्रभारी सुबोध भट्ट, स्वास्थ्य समिति संयोजक चांद मोहम्मद, समिति के वरिष्ठ सदस्य विमल पुर्वाल, गौरव मिश्रा, सुकांत ममगाईं, मनीष भट्ट, केएस बिष्ट, नवीन कुमार, किशोर रावत आदि मौजूद रहे।

जाँच रिपोर्ट लेने, डॉक्टर्स से परामर्श एवं एक्सरे, अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन कराने से सम्बंधित जानकारी
खून की जाँच रिपोर्ट प्रेस क्लब से प्राप्त करें
शिविर में जिन पत्रकारों एवं पत्रकारों के परिजनों ने खून की जांचें कराई है। वह सोमवार को 12 बजे के बाद प्रेस क्लब से ले सकते हैं। इसके अलावा यदि डॉक्टर्स को उक्त रिपोर्ट दिखाने की आवश्यकता है तो दून अस्पताल के पीआरओ संदीप राणा (मो. 94567 41757) और गौरव चौहान (मो. 98377 02410) से संपर्क कर सकते हैं। जाँच शिविर में डाक्टर द्वारा एक्सरे, अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन लिखा है, तो पीआरओ संदीप राणा और गौरव चौहान से संपर्क कर करवा लें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!