Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

उत्तराखंड के मेडिकल कालेजों में रिक्त सहायक प्राध्यापकों के पदों को जल्दी भरा जाएगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड के मेडिकल कालेजों में रिक्त सहायक प्राध्यापकों के पदों को जल्द भरा जाएगा। इसके लिए नियमावली में संशोधन कर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाया जाएगा। चिकित्सा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅॅo धन सिंह रावत ने बुधवार को इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देश दिए।

सचिवालय के डीएमएमसी सभागार में बुधवार को कैबिनेट मंत्री डा रावत ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व एनएचएम की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में रिक्त एक्स-रे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन एवं चतुर्थ श्रेणी पदों को भरने को मंजूरी दी गई है। विभागीय अधिकारियों को आउटसोर्स के माध्यम से जिला अस्पतालों, संयुक्त व प्राथमिक चिकित्सालयों में वर्षों से रिक्त इन पदों को भरने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय में अधिकारियों व कार्मिकों के रिक्त पदों को भी नियमानुसार भरने को कहा गया है।

विभागीय मंत्री ने खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की समीक्षा के दौरान आम जन को स्वस्थ आहार, जीवन का आधार, नारे के माध्यम से ईट राइट इंडिया अभियान संचालित करने को कहा। साथ विभाग का ढांचा पुनगर्ठित करने के निर्देश भी दिए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए डा रावत ने कहा कि जनता को केंद्र व राज्य की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। जन जागरूकता अभियान चलाकर यह कार्य करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि मिशन के तहत चिकित्साधिकारियों, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों को शीघ्र भरा जाए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हेम चंद्र ने बतायाकि 6 दिसंबर को विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल व कुलाधिपति होंगे। बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी, मिशन निदेशक सोनिका, चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक सी रविशंकर, अपर सचिव अरुणेंद्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅo तृप्ति बहुगुणा समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!