Breaking News :
>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>नाग पंचमी पर भक्ति के रंग में रंगी नेहरू काॅलोनी, श्री सनातन धर्म मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
उत्तराखण्डदेहरादूनविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

देहरादून की सड़कों पर अब मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन लगायेंगी झाड़ू, शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया 

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2023, शनिवार, देहरादून। देहरादून की सड़कों पर भी अब मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीनें झाड़ू लगायेंगी। नगर निगम की ओर से शहर के मुख्य मार्गों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर कार्य कराने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कंपनियों से मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से सड़कों की सफाई के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जल्दी ही मुख्य मार्गों पर मशीनों को तैनात कर दिया जाएगा। शहर 100 वार्ड करीब 200 वर्ग किलोमीटर के बड़े क्षेत्र मे फैले हैं, जिसमें सड़कों की सफाई का जिम्मा नगर निगम का है।

सफाई कर्मियों से मोहलों की सड़कों पर तो सफाई कराई जाती है, लेकिन मुख्य मार्गों पर स्वच्छता बनाए रखने में निगम फिसड्डी साबित हो रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से मुख्य मार्गों की सफाई करवाने की तैयारी कर ली है। इस कार्य के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत बजट की व्यवस्था की गई है। मुख्य मार्गों की सफाई पटरी आने के बाद निगम अन्य मार्गों पर भी इन मशीनों से सफाई की व्यवस्था करेगा।

मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन के विशेषतायें

  • मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीन एक घंटे में छह से आठ किलोमीटर तक सड़क की सफाई कर सकती है और सड़क में फैले हर प्रकार के कचरे को उठाने में सक्षम है।
  • मशीन के माध्यम से सड़क की सफाई के दौरान पानी का छिड़काव भी होगा, जिससे धूल नहीं उठेगी।
  • सूक्ष्म कणों से लेकर पांच से आठ किलो तक के वजनी कूड़े को उठाने में मशीन सक्षम।

मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से निम्नांकित प्रमुख सड़कों पर सफाई

  • राजुपर रोड (घंटाघर से दिलाराम चौक)
  • ईसी रोड (बहल चौक से आराघर चौक)
  • हरिद्वार रोड (रिस्पना पुल से कुआंवाला)
  • चकराता रोड (घंटाघर से बल्लूपुर)
  • सहारनपुर रोड (घंटाघर से आइएसबीटी)
  • जीएमएस रोड (बल्लूपुर फ्लाईओवर से निरंजनपुर)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!