Breaking News :
>>‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल>>एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण>>कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज>>शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब>>उत्तराखंड की बेटियां खेलों में लगातार रच रही हैं नए कीर्तिमान, सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में पत्रकारों के हित में बड़ा फैसला, 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख>>देहरादून महायोजना-2041 पर जनता को मिला एक और मौका>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मोहित घिल्डियाल>>स्वास्थ्य विभाग थैलासीमिया उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. अजय आर्य>>कोटद्वार में 8 लाख की ठगी का खुलासा, राजस्थान के तीन शातिर ठग गिरफ्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास>>राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट>>जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण>>पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को किया पर्यटन स्थल घोषित>>देहरादून में बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन>>खराब मौसम से स्थगित की गई चारधाम यात्रा फिर से शुरू>>नागालैंड के मोन जिले में बारिश बनी आफत, बाढ़-भूस्खलन से 9 की मौत>>‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>देहरादून में रंगोत्सव का आगाज़, कवियों और शायरों ने बिखेरा शब्दों का जादू
उत्तराखंड

ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए ऋषिकेश में एक साथ पांच स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। गंगा नगर से लेकर आमबाग तक बुलडोजर की कार्रवाई में बिना स्वीकृति बनाई जा रही बहुमंजिला इमारतों को सील कर दिया गया, जबकि कई बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। एमडीडीए ने साफ संकेत दिया है कि अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अब ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार अभियान चलाया जाएगा।

गंगा नगर में पहली कार्रवाई, बहुमंजिला भवन सील

एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर सबसे पहले गंगा नगर स्थित परशुराम चौक के पास बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन पर कार्रवाई की। निर्माणाधीन इमारत को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया और आगे का निर्माण पूरी तरह रोक दिया गया।

कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

इसके बाद टीम आमबाग क्षेत्र पहुंची, जहां दो अलग-अलग स्थानों पर लगभग पांच बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर बनाई गई सड़कों, भूखंडों के सीमांकन और अन्य विकास कार्यों को जेसीबी से हटाया गया। प्राधिकरण का कहना है कि बिना अनुमति कृषि भूमि को काटकर प्लॉट बेचने की कोशिशें शहर के सुनियोजित विकास के लिए गंभीर खतरा बन रही हैं।

दो और बहुमंजिला इमारतों पर लगा ताला

अभियान के अगले चरण में आमबाग स्थित गायत्री विला क्षेत्र और गली नंबर-2 में बिना स्वीकृति बनाए जा रहे दो अन्य बहुमंजिला भवनों को भी सील कर दिया गया। एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार सभी निर्माण आवश्यक मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के बिना किए जा रहे थे, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई।

भू-माफियाओं पर अब लगातार होगी कार्रवाई

ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। स्थलीय निरीक्षण में शिकायतें सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों का मानना है कि अनधिकृत कॉलोनियां भविष्य में सड़क, सीवर, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भारी दबाव डालती हैं, इसलिए ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

नियम तोड़ने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे : बंशीधर तिवारी

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुनियोजित शहरी विकास सरकार की प्राथमिकता है। नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण करने या बिना अनुमति प्लॉटिंग कर आम लोगों को भूखंड बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा।

नियम तोड़े तो सीलिंग और ध्वस्तीकरण तय- मोहन सिंह बर्निया

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने नागरिकों से भवन निर्माण या भूमि विकास से पहले सभी आवश्यक स्वीकृतियां लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण और बिना अनुमति प्लॉटिंग पूरी तरह अवैध है। ऐसे मामलों में नोटिस, सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!