Breaking News :
>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखण्डनैनीतालस्वास्थ

एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी में ‘राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम’ एवं ‘राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम’ के अंतर्गत किया गया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका,14 जुलाई 2023, शुक्रवार, नैनीताल। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल के दिशा निर्देशों के क्रम में 14 जुलाई 2023 को एमoबीoपीoजीo कॉलेज हल्द्वानी में “राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम” एवं “राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम” के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में सर्वप्रथम मेघना परवाल, काउंसलर इनoटीoसीoपीo द्वारा काउंसलिंग के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते-करते हुए बताया गया कि किस प्रकार काउंसलिंग के माध्यम से नशे में ग्रसित व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है एवं काउंसलिंग के साथ-साथ नशे में ग्रस्त व्यक्तियों को नि:शुल्क निकोटेक्स गम का वितरण किया जाता है।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में नशे से स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार अपने समाज एवं अपने जिले को बचाना जरूरी है।
सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र कथायत द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई एवं कोटपा एक्ट 2003 की धारा 4, 5, 6, 7 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

डॉ० हिमांशु कांडपाल द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक रोग के प्रकार, लक्षण एवं इसके बचाव पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
सुनीता भट्ट जिला सलाहकार द्वारा नशा मुक्ति के इस अभियान में सबको साथ मिलकर कार्य करना आवश्यक है साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर गोकुल सत्याल द्वारा किया गया व कार्यक्रम में मनोज बाबू सतीश चंद सती एवं देवेंद्र बिष्ट द्वारा प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!