Breaking News :
>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
उत्तराखण्ड

जनसमस्या सुनने गए महापौर ने ध्वस्त करा दिए अवैध कब्जे

देहरादून। शिप्रा विहार राजपुर रोड पर नगर निगम की कईं बीघा जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी से तोड़ा गया। महापौर सुनील उनियाल गामा, नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय के साथ क्षेत्र की जनसमस्या जानने पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि बीते कुछ समय से संदिग्ध लोग लगातार निगम की जमीनों पर कब्जा कर यहां बस रहे हैं। इस पर महापौर ने तत्काल जेसीबी बुलाकर अवैध कब्जे तोड़ने के निर्देश दिए।

नगर निगम की हजारों बीघा जमीन अवैध कब्जों की जद में है, लेकिन निगम अफसर मौन बने हुए हैं। यह केवल शिकायत आने पर ही कार्रवाई करते हैं। खुद कभी जमीनों की स्थिति को जांचने का प्रयास नहीं कर रहे।

दरअसल, राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पीछे वाली तरफ सहस्रधारा बाइपास पर शिप्रा विहार कालोनी है। यहां के लोगों ने नगर निगम में महापौर से क्षेत्र की समस्या संबंधित ज्ञापन देकर उन्हें मौके पर आने का निमंत्रण दिया था। इसी संबंध में नगर आयुक्त के साथ महापौर गुरूवार को वहां पहुंचे।

लोगों ने कूड़ा उठान, सफाई और नालियों की समस्याएं तो गिनाईं ही, मगर बड़ी समस्या अवैध कब्जों की बताई। इस दौरान बताया गया कि साईं मंदिर के पीछे नगर निगम की कईं बीघा जमीन पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। महापौर ने जब निरीक्षण किया तो वहां कच्चे व पक्के भवन मिले।

उनके निर्देश पर निगम की भूमि अनुभाग की टीम जेसीबी लेकर वहां पहुंची और अवैध कब्जे तोड़ने शुरू किए। निगम की लगभग पांच बीघा जमीन खाली कराई गई और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी जारी की गई।

पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि यहां एक पार्क है जो जर्जर हालत में है। निगम इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। महापौर ने नगर निगम के निर्माण अनुभाग को तत्काल पार्क के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

5.13 लाख हाउस टैक्स वसूला

नगर निगम की ओर से तीन वार्डों में लगाए गए कैंप में गुरूवार को पांच लाख 13 हजार रुपये हाउस टैक्स वसूला गया। महापौर के निर्देश पर पूरे शहर में हाउस टैक्स की वसूली के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंपों में लोगों को बीस फीसद की छूट भी दी जा रही। दरअसल, बीस फीसद की छूट की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की हुई है। इसलिए लोग बड़ी संख्या में टैक्स जमा कराने आ रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!