Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मा० महापौर, नगर निगम सुनिल उनियाल गामा एवं जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव के संयुक्त प्रयासों से चलाया गया स्वच्छता और सैनिटाईजेशन अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 17 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। वैक्टर जनित रोग डेंगू के निवारण हेतु जिला प्रशासन द्वारा अपने निर्धारित यथा दिवस एवं समय पर  कार्यक्रम के अन्तर्गत आज वाणी विहार रायपुर क्षेत्र में माननीय महापौर, नगर निगम सुनिल उनियाल गामा एवं जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव के संयुक्त प्रयासों से स्वच्छता और सैनिटाईजेशन अभियान चलाया गया।

डेंगू के विरूद्ध जनमानस में जागरूकता चलाये जाने में जिला प्रशासन स्वास्थ्य एवं नगर निगम की बड़ी भूमिका पर जोर देते हुए महापौर श्री सुनिल उनियाल गामा ने कहा कि डेंगू की रोकथाम सबकी जिम्मेदारी एवं सबकी भागीदारी से हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा डेंगू निवारण में दिये गये सहयोग पर प्रसन्ता व्यक्त की।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छता अभियान में जनमानस को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने के अलावा  समुदाय में जागरूकता को बढावा दिये जाने की बात कही। उन्होंने स्वच्छता के इस अभियान में विभिन्न स्थानों पर नाले-नालियों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, एवं निरन्तर फाॅगिंग किये जाने पर बल दिया। उन्होंने डेंगू से बचने के सन्दर्भ में बताया कि डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है जो रूके हुए स्वच्छ पानी में पनपता है इसलिए कूलर, पानी की टंकी, पशु पक्षियों के पानी के बरतन, गमले, कूड़ादान, टायर, डिस्पोजल गिलास, आदि पर जहां पानी रूकने की संभावना होती है तत्काल ऐसे स्थानों पर पैनी नजर बनाकर सफाई की जाय। उन्होंने बताया कि इस रोग के बरसाती मौसम में (जून से अक्टूबर) तक फैलने की सम्भावना होती है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम, को डेंगू निवारण कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वाणी विहार में जैन प्लाट के आसपास रूकने वाले बरसाती पानी और सीवर की सुगम निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम को दिये।

जनपद में डेंगू जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज ऋषिकेश, सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर, हबर्टपुर आदि स्थानों पर भी व्यापक स्वच्छता और सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जनपद के दोनो नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश के साथ-साथ सभी नगर पालिका परिषद के सफाई व स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया गया और इस दौरान विभिन्न स्थानों पर अवरूद्ध पानी की निकासी व सफाई कार्य करवाने के साथ ही  लोगों को अवरूद्ध पानी की निकासी करने हेतु जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम तथा नगर पालिका के अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न क्वारेंटीन सेन्टरों में भी आज व्यापक पैमाने पर कोविड-19 संक्रमण से बचाव  के लिए बडे़ पैमाने पर सेनिटाइजेशन किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डाॅ आर.के सिंह सहित स्वास्थ्य, जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारी साथ रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!