Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
सम्पादकीय

मायावती अभी नहीं खोलेंगी अपने पत्ते

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 11 अक्टूबर 2023, देहरादून। बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती भले अभी कह रही हैं कि वे भाजपा के गठबंधन एनडीए और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से समान दूरी रखेंगी लेकिन असल में यह उनका अंतिम स्टैंड नहीं है। यह एक पोजिशनिंग है, जो अभी के समय के हिसाब से की जा रही है। मायावती अगले साल के लोकसभा चुनाव को लेकर अपने पत्ते अभी नहीं खोलने जा रही हैं। बसपा के जानकार सूत्रों का कहना है कि मायावती अगला लोकसभा चुनाव किसी गठबंधन में शामिल होकर लड़ेंगी या अकेले लड़ेंगी इस बारे में वे अपने जन्मदिन के मौके पर यानी 15 जनवरी को कोई बड़ी घोषणा कर सकती हैं। आमतौर पर मायावती का जन्मदिन बड़े राजनीतिक महत्व का होता है। अगले साल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आ रहा उनका जन्मदिन और अहम हो गया है।

बताया जा रहा है कि मायावती ने पिछले दिनों कुछ नेताओं को इसका संकेत दिया है कि वे अगले साल जनवरी में कोई बड़ी घोषणा करेंगी। ध्यान रहे कई पार्टियों के नेता उनसे गठबंधन के लिए संपर्क कर रही हैं। कांग्रेस और भाजपा के अलावा समाजवादी पार्टी भी उनके संपर्क में है। घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में मायावती ने उम्मीदवार नहीं दिया था, जिसका फायदा सपा को हुआ था। सपा ने इसके लिए उनको धन्यवाद भी दिया। उससे पहले जुलाई में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर उनको बधाई देकर मायावती ने सद्भाव दिखाया था। सो, दोनों पार्टियों के बीच ऐसा नहीं है कि सब कुछ खत्म हो गया है। पिछले लोकसभा चुनाव के जैसे तालमेल से इस बार भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ध्यान रहे पिछले चुनाव में सपा से तालमेल का सीधा फायदा बसपा को हुआ था।

बहरहाल, बसपा के जानकार सूत्रों के मुताबिक मायावती के जनवरी तक फैसला टालने के पीछे दो कारण हैं। पहला कारण तो यह है कि नवंबर में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हैं, जिनके नतीजे दिसंबर में घोषित होंगी। वे देखना चाहती हैं कि विपक्षी गठबंधन खास कर कांग्रेस पार्टी का इन चुनावों में क्या प्रदर्शन रहता है। इन नतीजों के आधार पर वे अपने विकल्पों का आकलन करेंगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस भी तालमेल के लिए बसपा के संपर्क में है और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मायावती के भतीजे आकाश आनंद से बात की है। अगर कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा होता है और मायावती को लगता है कि कांग्रेस का वोट उसकी ओर वापस लौट रहा है तो वे उस हिसाब से तालमेल का फैसला करेंगी।

दूसरा कारण यह है कि वे सरप्राइजए एलीमेंट रखना चाहती हैं। अभी से तालमेल की घोषणा के कई नुकसान हैं। पहला नुकसान तो यह हो सकता है कि केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी, जिसकी आशंका काफी समय से जताई जा रही है और कहा जा रहा है कि इस वजह से ही मायावती निष्क्रिय हैं। दूसरा नुकसान यह है कि भाजपा को नए सिरे से तैयारी का मौका मिल जाएगा। अगर वे 15 जनवरी को घोषणा करती हैं तो वह चौंकाने वाला होगा क्योंकि फरवरी या मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा होनी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!