Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
राजनैतिक-गतिविधियाँ

मायावती ने यूसीसी को बताया गैर-उपयोगी, कहा – ‘सरकार महंगाई और गरीबी दूर करने पर दे जोर’ 

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 जुलाई 2023, रविवार, नई दिल्ली। मायावती अब अपने तेवरों से यह संदेश देना चाहती हैं कि वह प्रस्तावित विपक्षी एकता में फिलहाल भले ही शामिल न हों, लेकिन भाजपा की प्रबल विरोधी हैं। शायद यही वजह है कि छह दिन पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर नपी-तुली प्रतिक्रिया देने वालीं मायावती ने यू-टर्न लेते हुए अब यूसीसी को जबरन थोपे जाने वाला और गैर-उपयोगी बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसकी सरकार को यूसीसी जैसे गैर-जरूरी मुद्दों पर ऊर्जा लगाने की जगह महंगाई कम करने और गरीबी दूर करने पर काम करना चाहिए।

मायावती ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा कि हर राजनीतिक-सामाजिक गतिविधि पर नजर रखें, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न दें, क्योंकि पार्टी को हर वर्ग का वोट चाहिए। पार्टी इस मुद्दे को लेकर हालात को परखेगी। कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश देने के साथ ही वह भाजपा पर हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें हताशा की शिकार हैं। अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिए जातिवादी, सांप्रदायिक व विभाजनकारी नीतियों को गति दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यूसीसी को देश के सभी लोगों पर जबरदस्ती थोपना भी इनका ऐसा ही ताजा कदम है।

बात दें कि दो जुलाई को बसपा अध्यक्ष ने कहा था कि एक समान कानून लागू होता है तो उससे देश कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत होगा। बसपा यूसीसी की विरोधी नहीं है। अब जिस तरह से मायावती का रुख बदला है, उससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए गंभीरता से विचार-प्रयास कर रही हैं या फिर विपक्षी एकजुटता के लिए भी संभावनाओं की खिड़की खुली रखना चाहती हैं। हालांकि, इस समीक्षा बैठक में पदधिकारियों से इस बारे में कुछ नहीं कहा। सिर्फ यही सलाह दी है कि बसपा संस्थापक कांशीराम की जन्मस्थली पंजाब में पार्टी के लिए बहुत संभावनाएं हैं। चंडीगढ़ में भी ताकत रही है, इसलिए यहां मेहनत करनी होगी।

मायावती ने हरियाणा की भाजपा सरकार को अस्थिर बताते हुए संभावना जताई कि वहां भाजपा लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव करा सकती है। इसके लिए पहले से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी सहित संगठन में कई बदलाव करते हुए निर्देश दिया कि हरियाणा में यूपी मॉडल पर काम करें। जिस तरह सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के मंत्र पर यूपी में बसपा ने चार बार सरकार बनाई, वैसे ही हरियाणा के गांव-गांव यह संदेश पहुंचाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!