Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 सितम्बर 2022, शनिवार, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज 72वें जन्मदिन पर उनको जमकर बधाई व शुभकामना मिल रही हैं। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी ट्वीट पर पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई तो नहीं दी, लेकिन मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता लाने पर तंज जरूर किया है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना भी की है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा जयंती पर लोगों को बधाई देने के साथ दूसरे ट्वीट में मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारत में लुप्त हो गए चीता की पुनर्स्थापना को लेकर सरकार पर तंज कसा है।

उन्होंने एक ट्वीट पर कैरिकेचर लगाया है, जिसमें गाय की व्यथा को दर्शाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए चीतों को आज मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को को बधाई देते हुए कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पी, ‘अंत्योदय’ के लिए राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम मां भारती के परम उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम को बधाई के ट्वीट में कहा कि गरीबों, पिछड़ों और वंचितों को सम्मान देकर सामाजिक न्याय की पटकथा के सबसे बड़े लेखक, विश्व के सबसे श1ितशाली नेता, जनहित को सर्वोपरि रखने वाले, हम सभी के प्रेरणा स्रोत व मार्गदर्शक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी पीएम मोदी के 72वें जन्मदिन पर वीडियो संदेश से शुभकामाना दी। पाठक ने ट्वीट किया, राष्ट्रहित और जनहित को हमेशा सर्वोपरि रखने वाले, मां भारती के सच्चे सपूत, आधुनिक भारत के प्रवर्तक और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!