Breaking News :
>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

मायावती ने योगी आदित्यनाथ तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला, कहा- दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने हाथरस केस के साथ ही उत्तर प्रदेश में अन्य मामलों मेें दलितों पर बढ़ते अत्याचार का सारा दोष भाजपा सरकार पर मढ़ा है। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने आज मीडिया को संबोधित किया।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस दौरान उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ तथा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ देश में जहां पर भी भाजपा या फिर कांग्रेस की सरकार है, वहां पर दलितों तथा पिछड़ों पर अत्याचार हो रहा है। उत्तर प्रदेश का हाथरस इसका ताजा उदाहरण है। दलितों पर जुल्म हो रहा है, हर स्तर पर दलितों का शोषण हो रहा है। इस मामले में भाजपा तथा कांग्रेस के लोग एक हैं। दोनों ही पार्टी अंदर से एक हैं। यह दोनों देश तथा कई प्रदेशों में बारी-बारी से अपनी सरकार बनाकर अपना मिशन साधने का काम करती हैं। बहुजन समाज पार्टी देश में किसी की भी पिछलग्गू नहीं है। हमारी पार्टी का अपना एक मिशन है और हम मिशन के तहत काम करते हैं।

देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी विरोधी पार्टियां राजनीतिक स्वार्थ और फायदे के लिए दलित तथा पिछड़ा वर्ग के साथ इनकी बहन-बेटियों पर कोई भी ज़ुल्म-ज्यादती आदि होने पर खूब राजनीतिक ड्रामा करती हैं। अब तो जनता को इनसे सावधान रहना होगा।

इसके साथ ही देश तथा प्रदेश में बाबा साहब डॉ. भीमराम आम्बेडकर के मिशन के नाम पर भाजपा तथा कांग्रेस के इशारे पर बने अनेकों संगठन और पाॢटयां बसपा के मूवमेंट को कमजोर करने के लिए हैं। इनके पास बसपा की तरह अपने लोगों से धन नहीं आता है। यह हमारे लोगों को गुमराह करते रहते हैं कि बसपा तो आए दिन चंदा ही इकट्ठा करती रहती है। यह लोग तो देश विरोधी ताकतों से धन एकत्र करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!