Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
खेल-जगत

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैंच – मयंक अग्रवाल ने पहले ही मैच में जड़ा दोहरा शतक

आकाश ज्ञान वाटिका। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इस मैच में दूसरे दिन भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल के बल्ले को बोलबाला रहा। मयंक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जमाया। 215 रन की लाजवाब पारी खेलने के बाद जब मयंक फील्डिंग करने उतरे तो उन्होंने घुटनों पर बैठकर फील्डिंग की।

भारत ने विशाखापत्तनम टेस्ट के दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 502 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की शानदार साझेदारी ने टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी। रोहित ने 176 जबकि मयंक ने 215 रन की पारी खेली। मयंक ने इस साल टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली। 215 रन की पारी खेल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की 211 रन की पारी को पीछे छोड़ा।

दोहरा शतक जमाने वाले मयंक फील्डिंग के दौरान विकेट करीब घुटनों के बल बैठे नजर आए। मयंक ने ऐसा थकावट की वजह से नहीं बल्कि फील्डिंग कोच श्रीधर की खास प्लानिंग की वजह से करते नजर आए। मयंक फील्डिंग करते समय घुटनों पर टेक लगातर बैठे थे और कैचिंग पोजिशन बना रखी थी। उनके पास इस दौरान एक कैच भी आया लेकिन वह थोड़ी दूरी पर गिर गया।

कप्तान विराट कोहली और फील्डिंग कोच श्रीधर ने गली पर मयंक को घुटने पर बैठकर फील्डिंग करने कहा। मयंक ने मैच से पहले गली में इस तरह से फील्डिंग का अभ्यास भी किया था।

भारत के 502 रन के पहली पारी के स्कोर के जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आर अश्विन ने लगातार दो विकेट झटके और टीम को बैटफुट पर धकेल दिया। अश्विन ने एडेन मार्करम और थ्युनिस डिब्रून का विकेट हासिल किया जबकि रवींद्र जडेजा ने नाइट वॉचमैन डेन पीट्ड को शून्य पर बोल्ड कर दिया।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!