Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में बना सर्वाधिक कोविड टीकाकरण का रिकॉर्ड

  • अगस्त माह में 26 लाख से ज्यादा लोगों ने लगाया टीका

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ रहा है। अगस्त में सर्वाधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का रिकॉर्ड बना है, जिसमें 26 लाख से ज्यादा लोगों ने कोविड टीके की पहली या दूसरी डोज लगवाई है।

अब तक कुल टीकाकरण में सात प्रतिशत को ही कोवैक्सीन की खुराक दी गई। जबकि 93 प्रतिशत को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है।

देहरादून में कोविड टीकाकरण की गति बढ़ाने तथा शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को लेकर गुरुवार को सचल टीकाकरण दल बनाए गए। पांच सचल दलों को मुख्य चिकित्सा अधिकरी डॉ0 मनोज उप्रेती, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 दिनेश चौहान एवं जिला नोडल अधिकारी कोविन डॉ. आदित्य सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये टीमें अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में जाकर ऑन द स्पॉट टीकरकण करेंगी।

85 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगी
प्रदेश में 16 जनवरी 2021 से कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। अब तक 85 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। जिसमें 76 प्रतिशत को पहली और 24 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई गई। सरकार के कोविड पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 44.66 लाख, 45 से 60 आयु वर्ग में 23.22 लाख और 60 से अधिक आयु वर्ग के 17.28 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है।

31 दिसंबर 2021 तक टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य
अगस्त में सबसे अधिक 26 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का रिकॉर्ड बना है। सरकार ने 31 दिसंबर 2021 तक टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। केंद्र की ओर से पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराने का टीकाकरण की रफ्तार बढ़ रही है।

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि पिछले नौ माह के भीतर अगस्त में सर्वाधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बना है। प्रदेश में टीकाकरण में तेजी आ रही है।

बुधवार को 25 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 25 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 365 पहुंच गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 354 सक्रिय मरीज थे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 19087 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में सात, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में पांच-पांच, पौड़ी और उत्तरकाशी में तीन-तीन व रुद्रप्रयाग में दो संक्रमित मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 3,43,001 हो गई है। इनमें से 3,29,197 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7,387 लोगों की जान जा चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!