Breaking News :
>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
उत्तराखण्डदेहरादूनधार्मिकसामाजिक गतिविधियाँ

श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के प्रथम दिन मीराबाई नाट्य लीला का भावपूर्ण मंचन

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 3 सितम्बर 2026, देहरादून। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में आयोजित दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के प्रथम दिवस भक्त शिरोमणि मीराबाई के जीवन चरित्र पर आधारित नाट्य लीला का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया।

कार्यक्रम में व्यासपीठासीन अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता पूज्य श्री पवन देव चतुर्वेदी जी महाराज, श्रीधाम वृन्दावन के सानिध्य में कलाकारों ने मीराबाई के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया। मीराबाई की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य भक्ति, प्रेम, त्याग, संघर्ष और पूर्ण समर्पण को प्रभावशाली अभिनय एवं भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर पूज्य श्री पवन देव चतुर्वेदी जी महाराज ने कहा कि मीराबाई का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान के प्रति विश्वास और भक्ति को अडिग रखने की प्रेरणा देता है। सच्ची भक्ति में जब पूर्ण समर्पण होता है, तब भक्त और भगवान के बीच की दूरी स्वयं समाप्त हो जाती है।

मीराबाई के प्रसिद्ध भक्ति प्रसंगों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। श्रीराधा-कृष्ण और मीराबाई के जयकारों से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर नाट्य लीला का आनंद लिया।

श्री सनातन धर्म मंदिर समिति, देहरादून द्वारा आयोजित महोत्सव के अंत में भगवान श्रीराधा-कृष्ण की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!