Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

बीजापुर में हुए नक्सली हमले में शहीद राजकुमार यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन-सैलाब

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2021, मंगलवार, अयोध्या। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए रामनगरी के सपूत का राजकुमार यादव का पार्थिव शरीर सोमवार देर रात अयोध्‍या पहुंचा। बेटे का पार्थिव शरीर देख परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान शहीद के अंत‍िम दर्शन को चाहने वालों का तांता लगा रहा। मंगलवार सुबह जनसैलाब के साथ शहीद का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार को सरयू घाट ले जाया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर गत‍ि को प्राप्‍त शहीद के परिवार को 50 लाख भेंट किए। इसमें से 35 लाख शहीद की पत्नी वह 15 लाख शहीद की मां को दिए गए। दोनों के खाते में पैसे सोमवार ट्रांसफर कर दिए। यह जानकारी महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने दी है। वहीं, मुख्यमंत्री के सात अप्रैल को राम नगरी आने की भी संभावना है। इस दौरान वे शहीद परिवार से मिलने उनके आवास पर भी जा सकते हैं।

बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर सीआरपीएफ की कोबरा 210 बटालियन में तैनात अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रानोपाली बढ़ई टोला निवासी राजकुमार यादव ने भी नक्सलियों से मोर्चा लिया। अदम्य साहस का परिचय देते हुए राजकुमार ने नक्सलियों ने दांत तो खट्टे कर दिए, लेकिन अंतत: वह वीरगति को प्राप्त हुए। चार जुलाई वर्ष 1976 को रानोपाली निवासी सूरजलाल यादव के घर वीर सपूत राजकुमार यादव का जन्म हुआ था। वर्ष 1995 में वह सीआरपीएफ में नियुक्त हुए। वे ताइक्वांडो के शानदार खिलाड़ी भी रहे।

विदित रहे कि शहीद राजकुमार यादव गत वर्ष दिसंबर में राजकुमार छुट्टियों पर घर आए थे। 11 जनवरी को देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए वह वापस ड्यूटी पर चले गए। दो दिन पहले ही वाट्सएप मैसेज के जरिये राजकुमार की अपने भाई रामविलास से वार्ता हुई थी, जिसमें उसने अपने परिवार का कुशलक्षेम जाना था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!