Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शहीद राजेंद्र सिंह नेगी की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अगस्त 2020, गुरुवर। 11वीं गढ़वाल रायफल्स के शहीद जवान राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शव बुधवार रात करीब पौने आठ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर शहीद के पिता रतन सिंह नेगी, भाई कुंदन सिंह नेगी और दिनेश नेगी भी मौजूद थे। जम्मू से विशेष विमान से लाए गए शहीद के पार्थिव शव को गढ़ी कैंट स्थित सेना अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। आज सुबह साढ़े सात बजे शहीद का पार्थिव शरीर एमएच से प्रेमनगर अम्बिवाला स्थित उनके घर लाया गया। जहां शहीद के घरवालों को अंतिम दर्शन कराए गए। इसके बाद पूर्व सैनिकों, सेना के अफसरों व स्थानीय माननीयों ने शहीद को सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शहीद के घर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को हरिद्वार ले जाया गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद के पिता, माता, पत्नी व परिजनों से बातचीत की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि राज्य सरकार शहीद के परिजनों की हर संभव प्रयास करेगी। शहीद सम्मान के अलावा राज्य सरकार शहीद की पत्नी को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देगी।

सेना में अफसर बनना चाहती हैं शहीद की बेटी अंजली

बारामुला के गुलमर्ग में एवलांच से फिसलकर शहीद हुए 11वीं गढ़वाल रायफल के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी की बेटी अंजली पढ़ लिखकर सेना में अफसर बनना चाहती हैं। अंजली ने कहा कि पिछले छह माह से पापा के लौटने की उम्मीद थी। यह दौर बेहद दुखद था। दादा-दादी और मम्मी बोलते थे कि पापा आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि पापा हमेशा फोन पर कहते थे कि जब छुट्टी पर घर आएंगे तो हवाई जहाज में बैठाकर घुमाने लेकर जाएंगे, लेकिन अब ये सपना रह गया। उन्होंने कहा कि वह पढ़ाई लिखाई करने के बाद सेना में अफसर बनेगी और पापा की तरह ही देश की सेवा करेंगी।

आज सुबह शहीद के पार्थिव शव को अंतिम दर्शनों के लिए उनके अंबीवाला सैनिक कॉलोनी स्थित आवास लाया गया। वहां सेना व शासन-प्रशासन के अधिकारी और रिश्तेदार शहीद सैनिक को नमन किया। इसके बाद हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ शहीद की अंत्येष्टि की जाएगी। बता दें कि, बीती आठ जनवरी को अनंतनाग में बर्फ में फिसलने से लापता हुए जवान का शव पांच दिन पहले गुलमर्ग में मिला था। हालांकि, माहभर पहले ही सेना ने जवान को शहीद घोषित कर दिया था। शहीद का शव बर्फ पिघलने के बाद मिला। बताया गया कि श्रीनगर स्थित सेना के अस्पताल में कोविड-19 की प्रक्रिया के चलते शहीद जवान के पार्थिव शव को लाने में कुछ देरी हुई है। सैन्य सूत्रों के अनुसार शहीद जवान का शव केमिकल ट्रीटमेंट के बाद लाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!