Breaking News :
>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन
आर्थिक गतिविधियाँ

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के नेतृत्व में नौ बैंकों का बाजार पूँजीकरण 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2023, रविवार, नई दिल्ली। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के आंकड़ों और विश्लेषण के अनुसार, दूसरी तिमाही में देश के 20 सबसे बड़े बैंकों में से 18 के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि देखी गई, जो बैंकिंग क्षेत्र की मजबूत रिकवरी के बीच उनके शेयरों में तेजी से बढ़ी है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड के नेतृत्व में नौ बैंकों के बाजार पूंजीकरण की वृद्धि दर दहाई अंकों में रही है। तिमाही के दौरान आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का बाजार पूंजीकरण 44.53त्न बढक़र 6.41 अरब डॉलर हो गया और वह ऋणदाताओं की रैंकिंग में 14वें से 11वें स्थान पर पहुंच गया। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस डेटा और विश्लेषण के अनुसार, आईडीबीआई बैंक लिमिटेड 23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7.25 अरब डॉलर तक तीन पायदान ऊपर चढक़र आठवें नंबर पर पहुंच गया।

बड़े भारतीय बैंकों ने दूसरी तिमाही में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। गत 1 जुलाई को हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ विलय के बाद एचडीएफसी बैंक लिमिटेड 115.93 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ पहले स्थान पर कायम रहा।

आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के आंकड़ों से पता चलता है कि इंडसइंड बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा नंबर 6 और नंबर 7 पर आ गए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का बाजार पूंजीकरण 20.54 प्रतिशत बढ़ा है, हालांकि इसक बावजूद वह 20वें स्थान पर रहा। इंडियन ओवरसीज बैंक आठवें से 14वें और केनरा बैंक 10वें स्थान पर आ गया।

यूको बैंक का बाजार पूंजीकरण 12.76 फीसदी बढऩे के बाद यह सूची में 17वें नंबर पर है। केवल दो ऋणदाताओं – बैंक ऑफ इंडिया और द फेडरल बैंक – के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!