Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मरीजों के सामने अधिकारी ने डाक्टर से की अभद्रता, दु:खी डाक्टर ने दिया इस्तीफा

  • अफसर ने डाक्टर से कहा, ‘पहले मुझे देख, नहीं तो जान से मार दूँगा’
  • मरीजों के सामने की डाक्टर से अभद्रता, दु:खी डाक्टर ने दिया इस्तीफा

[highlight]मुख्यमंत्रीजी ऐसे कैसे पहाड़ चढ़ेंगे डाक्टर ? स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह जी, डॉक्टर को धमकाने वाले ऐसे गालीबाज अधिकारी के ख़िलाफ़ हो कड़ी कार्रवाई[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2021, रविवार, उत्तरकाशी। एक ओर सरकार तमाम प्रयासों के बावजूद डाक्टरों को पहाड़ नहीं चढ़ा पा रही है। विशेषकर विशेषज्ञ डाक्टर पर्वतीय जिलों में तैनाती के लिए तैयार नहीं होते हैं और यदि मानवीय सेवा के लिए कोई डाक्टर पहाड़ चढ़ भी गया तो नेता और अफसर उसे नौकरी नहीं करने देते। इसका ताजा उदाहरण उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में हुई घटना है। एक अफसर अस्पताल में अपना चैकअप कराने आया। डाक्टर के पास मरीजों की भीड़ थी तो डाक्टर ने अफसर से कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। अफसर को यह सुनते ही ताव आ गया और लगा डाक्टर को धमकाने, यहाँ तक कि जान से मारने की धमकी दे दी। अफसर की अभद्रता देख डॉ० सुबेग सिंह ने अपने पद से इस्तीफा डी.जी. हेल्थ को भेज दिया है।

घटना 15 जुलाई की है। जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में तैनात फिजिशियन डॉ० सुबेग सिंह मरीजों को देख रहे थे। उनके पास मरीजों की भीड़ थी। इस बीच जिला ग्राम्य विकास अभिकरण उत्तरकाशी के परियोजना निदेशक संजय कुमार वहाँ पहुँचे। उन्होंने डाक्टर के पास अपने आने की सूचना दी। डाक्टर ने दस मिनट इंतजार करने की बात कही। उस वक्त लाइन में लगभग 40 मरीज थे। डॉ० सुबेग सिंह एक गंभीर मरीज को देख रहे थे। इसके बाद उन्होंने परियोजना निदेशक को बुला लिया। लेकिन अफसर साहिब को कुछ देर की इंतजारी भी ठीक नहीं लगी। इस घटना से डाक्टर इतना आहत हो गये कि उन्होंने अपना इस्तीफा डी.जी. हेल्थ को भेज दिया।

डॉ० सुबेग सिंह ने कहा कि फिलहाल वे अपने भर्ती गंभीर मरीजो को ही देख रहे है किन्तु ओपीडी का बहिष्कार कर रहे है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी एक अधिकारी के पद पर है और उनके मरीजो के सामने उनकी बेइज्जती की गयी है जिससे उनको दु:ख हुआ है। हालांकि उन्होंने इस घटना कि कोई एफआईआर नहीं कराई है, उन्होंने कहा कि संजय कुमार को अपनी गलती का एहसास होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि उक्त अधिकारी का ऐसा ही एक मामला 20 मार्च को करीब जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ० सुरेन्द्र सकलानी के साथ हो चुका है। तब भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, इसीलिए इस तरह मे मामलो की पुनरावृत्ति होने लगी है।

इस मामले पर उत्तरकाशी में तैनात अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वे गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उनका लंबे समय से डॉ० सूबेग सिंह से ही इलाज चल रहा है, वे निश्चित तौर पर अच्छे डाक्टर है, इसलिए ही वे उनसे अपना इलाज करवा रहे थे। इस दौरान सीएस की विडियो कोन्फ्रेंस और प्रभारी मंत्री के दौरे में काम का प्रेशर और जल्दबाजी में वे अपनी सेहत का ढंग से खयाल नहीं रख सके और अपनी अल्ट्रासाउंड और ब्लड रिपोर्ट डाक्टर को समय पर नहीं दिखा सके थे। उनके डाक्टर के साथ अच्छे संबंध थे और अक्सर वे व्हाट्सप पर भी डाक्टर से सलाह ले लिया करते थे। उस दिन तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी थी और प्रभारी मंत्री की बैठक की तैयारी का काम का प्रेशर भी था, लिहाजा मौके पर काम की अधिकता के चलते आवेश में आकार वे कुछ कह गए, जिसका उन्हें बाद में एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि डीएम उत्तरकाशी मयूर दीक्षित की मध्यस्तथा में डाक्टर से बातचीत हो गयी है। डीएम उत्तरकाशी से वार्ता न होने के कारण इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

उधर, इस मामले में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने डीएम से अफसर द्वारा की गयी अभद्रता पर कार्रवाई करने की माँग की है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.