Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
फिल्म-जगतमनोरंजन

‘मर्दानी 3’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। लोकप्रिय ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में एक बार फिर रानी मुखर्जी आईपीएस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म से दर्शकों और ट्रेड को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ओपनिंग डे के आंकड़े मिले-जुले संकेत दे रहे हैं।

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी ‘मर्दानी 3’ अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में थी। फिल्म में गुमशुदा बच्चियों के मामले और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को एक बार फिर केंद्र में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन करीब  3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

बजट के मुकाबले कमजोर शुरुआत
बॉक्स ऑफिस के पैमानों पर नजर डालें तो किसी भी फिल्म के लिए पहले दिन बजट का 10 प्रतिशत कलेक्शन औसत माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ का बजट करीब 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से फिल्म की ओपनिंग को मजबूत नहीं कहा जा सकता, हालांकि वीकेंड पर कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।

पिछली फिल्मों से तुलना
अगर ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों से तुलना करें तो ओपनिंग डे के आंकड़े लगभग समान नजर आते हैं। साल 2014 में रिलीज हुई ‘मर्दानी’ ने पहले दिन 3.40 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘मर्दानी 2’ (2019) ने ओपनिंग डे पर 3.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में ‘मर्दानी 3’ का प्रदर्शन पिछली फिल्मों के आसपास ही ठहरता दिख रहा है।

स्टारकास्ट और मुकाबला
फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ मल्लिका प्रसाद, प्रजेश कश्यप, जानकी बोड़ीवाला, मिखाइल यवलकर और इंद्रनील भट्टाचार्य अहम भूमिकाओं में हैं। मल्लिका प्रसाद की निगेटिव भूमिका को दर्शकों से सराहना मिल रही है।

हालांकि ‘मर्दानी 3’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती मिल रही है सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ से, जो लगातार शानदार कमाई कर रही है। आठवें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने 5.33 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और इसका कुल कलेक्शन 229.58 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

जनवरी रिलीज फिल्मों में कहां खड़ी ‘मर्दानी 3’
जनवरी 2026 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग से तुलना करें तो ‘मर्दानी 3’ ने ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ जैसी फिल्मों को पहले दिन के कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है। अब सबकी नजरें वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी दूर तक जाती है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!