Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर समेत कई सुपरस्टार अब नहीं कर पाएंगे काम, पढ़िए खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2020, बुधवार। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शूटिंग की इजाजत दे दी है, लेकिन सरकार ने इन अनुमति के साथ ही कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका शूटिंग के दौरान पालन किया जाना आवश्यक है। कई फिल्म संगठनों ने पहल की थी और दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा था। अब सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री ने इसका स्वागत किया है, हालांकि संगठनों को दिशा-निर्देशों के दो बिंदुओं से आपत्ति है।

अब इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री कार्यालय को इन दो बिंदुओं में बदलाव का आग्रह किया है। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में कहा गया है, ‘हम आपको बताना चाहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और निर्देशक जैसे अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, परेश रावल, अन्नू कपूर, नसीरुद्दीन शाह, धर्मेंद्र, शक्ति कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, पंकज कपूर, जैकी श्रॉफ, डैनी डेन्जोंगपा, टीनू आनंद, राकेश बेदी, कबीर बेदी, अनिल शर्मा, डेविड धवन, सुभाष घई, श्याम बेनेगल, मणि रत्नम, प्रकाश झा, शेखर कपूर, विधु विनोद चोपड़ा, महेश भट, प्रियदर्शन, गुलज़ार, जावेद अख्तर 65 साल से अधिक उम्र के हैं। ऐसे में यह बिंदु इन दिग्गज कलाकारों को काम करने से रोकता है।’

बता दें कि सरकार ने शूटिंग के दौरान सेट पर 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को आने से प्रतिबंधित कर दिया था। वहीं, दूसरे बिंदु में कहा गया है कि शूटिंग के दौरान सेट पर डॉक्टर्स का रहना आवश्यक है। इस पर संगठन का कहना है कि हम आपके ध्यान में लाना चाहते हैं कि कोविड ​​-19 महामारी से रोगियों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए राज्य पहले से ही डॉक्टर्स और नर्सों की कमी का सामना कर रहा है और इसलिए डॉक्टर के लिए यह व्यावहारिक नहीं है और प्रत्येक शूटिंग परिसर में एक नर्स तैनात रहेगी। वहीं, हम सुझाव देते हैं कि शूटिंग लोकेशन में एरिया के ही डॉक्टर्स रहेंगे।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!