Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दु:ख जताया

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2020, गुरुवार। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया।ऋषि कपूर 67 साल के थे। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वो चला गया..ऋषि कपूर..चले गए..।मैं बुरी तरह टूट गया हूं। ऋषि कपूर के परिवार की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना भी दे दी गई है।ऑफ़िशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, ऋषि कपूर ने गुरुवार को सुबह 8:45 मिनट पर इस दुनिया को अलविदा कहा। इसमें बताया गया कि ऋषि कपूर पिछले दो साल से leukemia से पीड़ित थे।

इससे पहले बुधवार(29 अप्रैल) को एक्टर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया  गया है। उनका इलाज़ मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में चल रहा था। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर देश भर में शोक की लहर है। देश के राजनेता भी ऋषि कपूर की मौत पर अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं।

ऋषि कपूर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत … ये ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा का पावरहाउस था। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर भी अपनी बातचीत को याद करूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे। उनके निधन से दुखी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि जाने माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से दुखी हूं। उन्होंने अपने अनमोल अंदाज और अदाकारी से अपने प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बनाई। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार, उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।ओम शांति।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऋषि कपूर के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और किंवदंती अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। एक अद्भुत अभिनेता, पीढ़ी दर पीढ़ी एक विशाल प्रशंसक के साथ, वह बहुत याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोकर जताया। उन्होंने कहा कि अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ।उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया।कितना भयानक नुकसान हुआ..शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना।भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि प्रतिष्ठित और बहुमुखी फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक और दुख हुआ। एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अपनी बीमारी को गरिमा और अनुग्रह के साथ सहन किया। उनके परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों और पूरी फिल्म बिरादरी के प्रति मेरी संवेदना।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अभिनेता ऋषि कपूर की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा कि यह सुनकर दुख हुआ कि मुंबई के कैंपियन स्कूल में मेरे वरिष्ठ स्कूली छात्र ऋषि कपूर जिनसे मैंने 1967-68 में इंटर-क्लास ड्रामेटिक्स में प्रतिस्पर्धा की, एक बेहतर दुनिया में चले गए। ‘बॉबी’ के रोमांटिक हीरो से लेकर उनकी पिछली फिल्मों के परिपक्व चरित्र अभिनेता तक, वह उल्लेखनीय रूप से विकसित हुए।

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें

सपा नेता अखिलेश यादव ने ऋषि कपूर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन एक युग का अंत है…भावभीनी श्रद्धांजलि! उनकी गुनगुनाती यादें यूं ही गूंजती रहेंगी। चल कहीं दूर निकल जाएं..

युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन एक युग का अंत है… भावभीनी श्रद्धांजलि!

उनकी गुनगुनाती यादें यूं ही गूंजती रहेंगी:

‘चल कहीं दूर निकल जाएं…’

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उनके निधन पर कहा कि अभिनेता ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है।वह न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे।जावड़ेकर  ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!