Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
दिल्लीदेश

पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचाकर कई लोगों की बचाई जान

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अप्रैल 2021, बुधवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण का कहर इस कदर है कि लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन वहीं मरीजों की सांसों की डोर न टूटे, इसकी हरसंभव कोशिश भी की जा रही है। इसी कड़ी में पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 500 कोरोना पीड़ित मरीजों की सांसों की डोर न थमे, इसलिए समय पर ऑक्सीजन टैंकर पहुँचाकर सभी की जान बचाई गई। इससे पहले मंगलवार शाम को जानकारी सामने आई थी कि  जीटीबी अस्पताल में भर्ती सैकड़ों मरीजों की हालत गंभीर है। इसी बीच यह भी खबर आई थी कि करीब 500 कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की दिक्कत आ सकती है। कहा गया था कि कुछ ही घंटों के लिए ऑक्सीजन शेष है।

गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 500 कोरोना मरीजों के हालात के मद्देनजर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मदद मांगी थी।  सत्येंद्र जैन ने ट्वीट किया था- ‘गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ऑक्सीजन की बेहद कमी है। ऐसे में ऑक्सीजन 4 घंटे से अधिक नहीं चल सकती है। ऑक्सीजन के इंतजार में 500 से अधिक कोरोना रोगी हैं। प्लीज मदद करें।’

बताया जा रहा है कि यह कदम उठाते हुए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचाकर सभी 500 कोरोना मरीजों की जान बचाई गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!