Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब के सियासी समर में आज कई नेता उतरेंगे मैदान में; प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी रैली 15 फ़रवरी को पठानकोट में होगी

लुधियाना में केजरीवाल का राेड शाे

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फ़रवरी 2022, मंगलवार, चंडीगढ़। पंजाब के सियासी समर में आज कई नेता मैदान में उतरेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को फरीदकोट और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बठिंडा में रैली करेंगे। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मालवा क्षेत्र के मानसा में रैली करेंगे। राहुल मानसा की अनाज मंडी में गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पक्ष में रैली करेंगे। सोमवार को उन्होंने भाजपा और अकाली दल को नशे के मुद्दे पर घेरा था। मंगलवार को फिर दोनों पार्टियों पर हमलावर हो सकते हैं। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूसरी रैली बुधवार, 15 फ़रवरी 2022 को पठानकोट में होगी।

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लुधियाना में दो जगह रोड शो करेंगे। सुबह 10:00 बजे राहों रोड से रोड शो शुरू करेंगे जो थाना डिवीजन नंबर तीन के बाहर आकर खत्म होगा। उसके बाद दोपहर 12:00 बजे गिल रोड एटीआई कालेज के बाहर से दक्षिणी हलके की तरफ साईं मार्केट तक रोड शो करेंगे।

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान भी मालवा में ही रहेंगे। वह बठिंडा में तीन जगहों पर प्रचार करेंगे प्रियंका गांधी भी पहली बार अमृतसर आ रही हैं। वह अमृतसर पूर्वी में नवजोत सिद्धू के हक में रैली करेंगी। गृहमंत्री अमित शाह का बठिंडा का दौरा 15 फरवरी को होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की फरीदकोट रैली भी स्थगित हो गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!