Breaking News :
>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
आर्थिक गतिविधियाँकारोबार

जनवरी 2024 में कई बैंकों ने महंगे किए लोन, यहां जानें लेटेस्ट रेट्स

देहरादून। जनवरी 2024 में, कुछ बैंकों ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट आधारित उधारी दरों (MCLR) को रिवाइज किया है। जिनमें IDBI बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ICICI बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ इंडिया और HDFC बैंकों के नाम शामिल हैं।

बैंकों के लेटेस्ट रेट्स: 
ICICI बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, बैंक ने 1 जनवरी, 2024 से अपने MCLR में 10 bps की बढ़ोतरी की है। ओवरनाइट रेट 8.5% से 8.6% है। एक महीने के लिए MCLR आधारित लोन रेट 8.5% से बढ़कर 8.6% हो गई है। तीन महीने की दर 8.55% से बढ़कर 8.65% हो गई है। छह महीने की दर 8.90% से 9% है। एक साल की दर 9% से बढ़कर 9.10% हो गई है।

PNB बैंक ने 1 जनवरी, 2024 से अपने MCLR में 5 आधार अंक की बढ़ोतरी की है। ओवरनाइट रेट 8.2% से 8.25% है। एक महीने के लिए MCLR आधारित लोन दर 8.25% से बढ़कर 8.30% हो गई है। तीन महीने की दर 8.35% से बढ़कर 8.40% हो गई है। छह महीने की दर 8.55% से बढ़कर 8.60% हो गई है। एक साल की दर 8.65% से बढ़कर 8.70% हो गई है।

YES बैंक की नई दरें 1 जनवरी 2024 से प्रभावी हैं। ओवरनाइट रेट 9.2% है। एक महीने के लिए MCLR आधारित लोन दर 9.45% है। तीन महीने की दर 10% है। छह महीने की दर 10.25% है। एक साल की दर 10.50% है।

बैंक ऑफ इंडिया ने ओवरनाइट अवधि में 5 bps की बढ़ोतरी की है और यह 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी है। ओवरनाइट दर 7.95% से 8% है। एक महीने के लिए MCLR आधारित लोन रेट 8.25% है. तीन महीने की रेट 40% है। छह महीने की रेट 8.60% है। एक साल की रेट 8.80% है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने 12 जनवरी, 2023 से अपने MCLR को संशोधित किया है। ओवरनाइट MCLR 8% से बढ़कर 8.5% हो गई है।एक महीने की MCLR 8.3% पर स्थिर है। तीन महीने की MCLR 8.4% पर स्थिर है। छह महीने की MCLR को 5 bps बढ़ाकर 8.55% से 8.60% कर दिया गया है। एक साल की MCLR 8.75% से बढ़कर 8.80% हो गई है।

केनरा बैंक ने जनवरी 2023 से विभिन्न अवधियों के लिए अपनी उधार की सीमांत लागत (MCLR) आधारित उधार दरों में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। ओवरनाइट दर 8% से 8.05% है। एक महीने की दर 8.1% से बढ़कर 8.15% हो गई है। तीन महीने की दर 8.20% से बढ़कर 8.25% हो गई है. छह महीने की दर 8.55% से बढ़कर 8.60% हो गई है। एक साल की दर 8.75% से बढ़कर 8.80 हो गई है। दो साल की दर बढ़कर 9.10% हो गई। तीन साल की दर 9.20% है।

HDFC बैंक का MCLR 8.80 फीसदी से 9.30 फीसदी के बीच है। ओवरनाइट MCLR को 8.80 फीसदी से 10 bps बढ़ाकर 8.70 फीसदी कर दिया गया है। HDFC बैंक का एक महीने का MCLR 5 bps बढ़कर 8.75 फीसदी से 8.80 फीसदी हो गया है। तीन महीने की MCLR 8.95 फीसदी से बढ़ाकर 9 फीसदी की जाएगी। छह महीने की MCLR को बढ़ाकर 9.20 कर दिया गया है। एक साल की MCLR, जो कई उपभोक्ता लोनों से जुड़ी है, को 5 bps से बढ़ाकर 9.25 प्रतिशत कर दिया गया है। 3-वर्षीय MCLR को 9.30 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!