Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

AAP उम्मीदवार भगवंत मान ने किया वादा कहा- “पंजाब के लोगों ने जो सपना देखा, उसे किया जाएगा पूरा”

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जनवरी 2022, शनिवार, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान व धूरी से उम्मीदवार भगवंत मान ने शनिवार काे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हाजिर थे। नामांकन से पहले भगवंत मान की माता हरपाल कौर ने भगवंत मान का मुंह मीठा करवाया। भगवंत मान ने माता के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। नामांकन दाखिल करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते भगवंत मान ने कहा कि उन्हें पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुभकामनाएं देते कहा कि वह पंजाब का इतिहास लिखने जा रहे हैं।

भगवंत मान ने वादा किया है कि पंजाब के लोगों ने जो सपना देखा है, उसे पूरा किया जाएगा। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें विधानसभा हलका धूरी से जिम्मेवारी दी है। धूरी निवासियों की तरफ से आम आदमी पार्टी को 2014, 2017 व 2019 में अपना भरपूर समर्थन दिया गया था व इस बार भी धूरी निवासी आप को अपना समर्थन देते हुए पंजाब में सरकार बनाएंगे। उन्होंने धूरी निवासियों से अपना रिकार्ड खुद ही तोड़ने की बात करते कहा कि पहले से अधिक प्यार देते हुए 10 मार्च को आम आदमी पार्टी के हक में वोट करके रिकार्ड कायम करेंगे व पंजाब को पुन: खुशहाल पंजाब बनाने में अपना अहम योगदान दें।

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान व धूरी से उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद जिस तरह दिल्ली में बड़े अधिकारियों के बच्चे व एक आम आदमी के बच्चे एक साथ बैठकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। उसी तरह पंजाब में भी शिक्षा के स्तर को उंचा उठाया जाएगा व मुफ्त शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। पंजाब में दिल्ली की तरह कानून बनाया जाएगा कि अध्यापकों से बच्चाें को शिक्षित करने के अलावा अन्य कोई कार्य नहीं लिया जाएगा। पंजाब के लोग अब बदलाव का मन बना चुके हैं व धूरी के लोगों से उन्हें भरपूर प्यार मिलने की उम्मीद है। आप की सरकार बनने पर करप्शन, बेरोजगारी, महंगाई, माफिया राज को जड़ से खत्म किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!