Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘पंजाब की अस्थिरता पर पाकिस्तान खुश, जिनको जिम्मेदारी दी गई वो समझे नहीं’ : मनीष तिवारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 सितम्बर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी में काफी समय से कुछ सही नहीं चल रहा है। कभी राजस्थान, तो कभी छत्तीसगढ़ तो अब पंजाब। बीते दिन पंजाब कांग्रेस में एक बड़ी खबर आई कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली आ रहे हैं। इसी के बाद शाम होते-होते पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की खबर आ गई। अब खबर यह भी है कि कांग्रेस आलाकमान सिद्धू के पीछे ज्यादा नहीं रहने वाला और अपना विकल्प तलाश रहा है। इस बीच कांग्रेस सांसद ने कुछ बड़ी बातें कही हैं और उनके निशाने पर सीधा सिद्धू नजर आए।

मनीष तिवारी बोले, ‘पंजाब में जो घटनाक्रम पिछले कुछ दिनों में घटा, वो दुर्भाग्यपूर्ण था। अगर पंजाब की अस्थिरता पर किसी को खुशी है तो वो पाकिस्तान को है। उनको लगता है कि पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती है तो उनको फिर अपने काले मंसूबों को अंजाम देने का एक और मौका मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे ये बात कहने में बिल्कुल भी संकोच नही है कि जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी वो पंजाब को समझ नहीं पाए। चुनाव एक पहलू है पर राष्ट्र हित दूसरा पहलू है। पंजाब की राजनीतिक स्थिरता को बहाल करने की जरूरत है। कांग्रेस सांसद कहते हैं, ‘पंजाब के एक सांसद के रूप में, मैं पंजाब में होने वाली घटनाओं से बेहद व्यथित हूं। पंजाब में शांति अत्यंत कठिन थी। 1980-1995 में उग्रवाद और आतंकवाद से लड़ने के बाद पंजाब में शांति वापस लाने के लिए 25000 लोग, जिनमें से अधिकांश कांग्रेसी थे, ने स्वयं बलिदान दिया।’

तिवारी ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है, वह अभी पहले से ही कृषि कानूनों के खिलाफ लोगों में आक्रोश के कारण उथल-पुथल से गुजर रहा है। उन परिस्थितियों में, यदि इस तरह के षडयंत्र रचे जाएंगे तो इसका सीमावर्ती राज्य की स्थिरता पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। बता दें कि मनीष तिवारी श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद हैं। वे पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की भी तारीफ करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!