Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतस्वास्थ

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया घर में क्वारंटीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2021, शनिवार, नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन इसके आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई स्टार्स लगातार कोविड 19 की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब क्रम में एक और नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कोविड 19 की चपेट में आ गए हैं। मनीष ने खुद को कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिस पर प्लस का साइन बना हुआ है। उन्होंने लिखा- ‘मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को तुरंत आइसोलेट कर लिया और घर पर क्वारंटीन रहूंगा। मैं सभी सुरक्षा नियमों का पालन कर रहा हूं और अपने डॉक्टर्स की निगरानी में हूं। कृपया सुरक्षित रहिए और ध्यान रखिए।’ फिलहाल मनीष ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

मनीष मल्होत्रा के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस और बॉलीवुड सितारें काफी परेशान हैं। सभी ने मनीष के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। भूमि पेडनेकर लिखती हैं- ‘जल्दी से ठीक हो जाओ।‘ तो वहीं एक्ट्रेस वाणी कपूर ने हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट किया। नुसरत भरूचा ने मनीष के पॉजिटिव होने की खबर पर हैरानी जाहिर की है। नुसरत लिखती हैं, ‘क्या?’ साथ ही करण टैकर, अनन्या बिड़ला, सबा पटौदी सहित अन्य ने उनके लिए प्रार्थना की।

विदित रहे कि मनीष मल्होत्रा से पहले हाल ही में अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे कई सितारे कोरोना वायरस का शिकार हुए थे। हालांकि अब इन सभी ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!