Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
मनोरंजन

Box Office पर चौथे दिन मजबूत हुई मणिकर्णिका, 50 करोड़ से इतनी दूर

मुंबई। कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झांसी अपनी रिलीज़ के चौथे दिन संभल गई और पांच करोड़ से अधिक की कमाई कर 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

झांसी की रानी के जीवन पर बनी फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले सोमवार को यानि चौथे दिन 5 करोड़ 10 लाख रूपये का कलेक्शन किया हैl फिल्म को पहले दिन 8 करोड़ 75 लाख रूपये की कमाई हुई थी यानि उस तुलना में करीब 42 प्रतिशत की गिरावट है जो अच्छी मानी जा सकती है। फिल्म को अब तक 47 करोड़ 65 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है।

उत्तर भारत में जिस तरह का कलेक्शन मिला है उससे हिसाब से फिल्म को इस हफ़्ते में करीब 60 करोड़ रूपये तक की कमाई हो जायेगी। कंगना की ये फिल्म अब इस साल की वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है । उरी ने पहले वीकेंड पर 35 करोड़ 73 लाख रूपये की कमाई की थी ।मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झाँसी को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु के डब वर्जन के साथ रिलीज़ किया गया है l फिल्म देश में 3000 और ओवरसीज में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है l दुनिया के 50 देशों में एक साथ रिलीज़ किया गया है l

110 करोड़ रूपये की लागत(प्रचार खर्च छोड़ कर) से बनी और करीब दो घंटे 28 मिनट की मणिकर्णिका की कहानी बाहुबली के लेखक के वी विजयेंद्र प्रसाद ने इस फिल्म की कहानी लिखी है और राधाकृष्ण जगरलमुडी यानि कृष ने भी इस फिल्म का निर्देशन ( बीच में छोड़ कर चले जाने के कारण कंगना ने कमान संभाली) किया है। फिल्म रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर है , जिसमें बचपन की मनु के झाँसी की रानी बनने और अंग्रेजों से मुकाबला करने की पूरी कहानी दिखाई गई है। कंगना मणिकर्णिका बनी हैं जिन्होंने एक्टिंग के साथ इस फिल्म के कई सारे डिपार्टमेंट भी संभाले।

फिल्म में अतुल कुलकर्णी ने तात्या टोपे, जिशु सेनगुप्ता ने गंगाधर राव, डैनी डेन्जोंपा ने गुलाम गौस खान, सुरेश ओबराय ने पेशवा बाजीराव, वैभव तत्ववादी ने पूरण सिंह और ताहेर शब्बीर ने संग्राम सिंह के रोल किया है। इस फिल्म में कंगना के बाद सबसे महत्वपूर्ण किरदार झलकारी बाई का है, जिसे अंकिता लोखंडे ने निभाया है। मिष्टी चक्रवर्ती, काशीबाई बनी हैंl रायपुर की उन्नति देवरा ने कंगना की फौज का हिस्सा हैं l प्रिया गमरे भी हैं और स्वाति सेमवाल भीl सदाशिव राव भाऊ का रोल मोहम्मद जीशान अयूब ने निभाया है।सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी इस फिल्म के गीतकार और डायलॉग राइटर हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!