Breaking News :
>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

दिगंबर जैन समाज देहरादून ने इस वर्ष के मंगल चातुर्मास हेतु श्रीफल चढ़ाकर महाराज श्री जी से अपना चातुर्मास यही पर सम्पन्न कराने हेतु निवेदन किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2021, शनिवार, देहरादून। दिगंबर जैन समाज देहरादून ने श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन (जैन धर्मशाला) में विराजमान परम पूज्य आचार्य श्री 108 विबुद्ध सागर जी महाराज एवं पूज्य क्षुल्लकरत्न 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज के पावन चरणों में नमन करते हुए श्रीमती मधु सचिन जैन ने बताया कि आज जैन समाज देहरादून द्वारा इस वर्ष के मंगल चातुर्मास हेतु श्रीफल चढ़ाकर महाराज श्री जी से निवेदन किया कि वे अपना चातुर्मास यही पर सम्पन्न कराने की कृपा करें।

इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विनोद जैन (कोर्ट वालों) ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले वर्ष देहरादून जैन समाज में किसी साधु का मंगल चतुर्मास नहीं हो सका किंतु इस बार हमें यह सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर जैन भवन मंत्री संदीप जैन ने कहा कि हर्ष का विषय है कि हमें साक्षात गुरु, साक्षात दर्शन और साक्षात गुरु शरण मिल रही है। हमें गुरु के ज्ञान दर्शन से धर्म की अविरल धारा में प्रवाहित होना है, हम सभी भक्तों को भक्ति की इस गंगा में महाराज श्री का समागम मिले ऐसी सभी ने आग्रह किया उनका चातुर्मास देवभूमि देहरादून में ही हो

जैन समाज के महामंत्री श्री हर्ष जैन ने कहा की वर्षा कालीन समय में जैन साधु विचरण नहीं करते हैं क्योंकि वर्षा कालीन समय में अत्याधिक जीवों की उत्पत्ति होती है और विचरण करने से जीव हिंसा न हो इसी अभिप्राय से जैन साधु इस समय जहाँ पर विराजमान हो वही पर अपना चातुर्मास संपन्न करते हैं।

इस अवसर पर जैन समाज के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री हर्ष जैन, जैन भवन के प्रधान प्रवीण जैन, मंत्री संदीप जैन, सुकुमार जैन, अशोक जैन, संजय जैन, संजीव जैन, अजीत जैन, अमित जैन, मुकेश जैन, नीरज जैन, सुरेश जैन, श्रीमती सुमन जैन, श्रीमती राजबाला जैन, श्रीमती सुदेश जैन उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!