Breaking News :
>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
ताज़ा खबरेंदेश

अनुष्का-विराट की बेटी को धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 नवंबर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी को शोषण की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने हैदराबाद से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों टीम इंडिया को मिली हार और उसके बाद मोहम्मद शमी का सपोर्ट करने की वजह से विराट कोहली को काफी ट्रोल किया गया था। हद तो तब हो गई जब ट्रोलर्स ने अनुष्का-विराट की 10 महीने की बेटी को भी अपना निशाना बना लिया और वामिका के लिए काफी बुरा भला कहने लगे उसे शोषण की धमकी देने लगे। इस न्यूज़ के सामने आने के बाद सेलेब्स समेत कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और दिल्ली महिला आयोग भी इस मामले में सक्रिय हो गया।

वहीं मामले की गंभीरता समझते हुए मुंबई पुलिस ने भी इस पर तुरंत एक्शन लिया और हैदराबाद से रामनागेश नाम के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है, ये जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दी है। जानकारी के मुताबिक रामनागेश के एक सॉफ्ट वेयर इंजीनियर है और फूड डिलीवरी ऐप में काम करता है। ये शख्स ट्विटर पर @Criccrazyygirl नाम से ट्विटर अकाउंट चलाता है जिस अब डिलीट कर दिया गया है। इस अकाउंट से विराट की बेटी को शोषण की धमकी दी गई थी।

फिल्म अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर ने शख्स से गिरफ्तार होने पर खुशी ज़ाहिर की है, लेकिन साथ ही महिला पत्रकारों को लेकर अपनी चिंता भी ज़ाहिर की है। फरहान ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे ये जानकर बहुत खुशी हुई कि मुंबई पुलिस वहां पहुंची और उस गंदे आदमी को गिरफ्तार कर लिया जिसमें बच्ची के साथ शोषण करने की धमकी दी थी। अब मैं उम्मीद करता हूं कि महिला पत्रकारों के लिए भी ऐसे ही एक्शन लिया जाएगा जिन्हें लगभग रोज़ शोषण की धमकी मिलती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!