Breaking News :
>>जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां>>अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर>>जसपाल राणा का निधन खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री>>जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार>>मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या>>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू>>SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिल्म और खेल जगत के नए चेहरों पर खेला दांव – विरोधी को दबाने की कोशिश

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 फरवरी 2021, शनिवार। बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने 291 सीटों के लिए पार्टी प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। इस बार नए चेहरों पर ममता ने दांव खेला है। इसमें फिल्म और खेल जगत नए चेहरों को मौका देकर दस वर्षो के व्यवस्था विरोधी कारक को दबाने की कोशिश की है। यही नहीं खुद भी नंदीग्राम से चुनावी मैदान में उतर रही हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने टिकटों के बंटवारे में युवाओं, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और अनुसूचित जाति (एससी) पर अधिक जोर दिया है।

बंगाल में एससी और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 84 सीटें आरक्षित है। परंतु ममता बनर्जी ने सामान्य सीटों पर भी 11 अधिक अनुसूचित जाति के प्रत्याशी उतारे हैं। इसकी वजह भी खास है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में एससी और एसटी वोट भारतीय जनता पार्टी की ओर चला गया था जिसकी वजह से उत्तर बंगाल में तृणमूल का खाता भी नहीं खुला। वहीं बांकुड़ा, झाड़ग्राम और पुरुलिया की सभी लोकसभा व पश्चिम मेदिनीपुर जिले की एक लोकसभा सीट भी भाजपा को मिल गई।

यही वजह है कि उनके चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ी सुनियोजित योजना के तहत एससी, एसटी और ओबीसी के साथ-साथ महिलाओं और मुस्लिम प्रत्याशियों को सूची में जगह दी। उधर, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के बिमल गुरुंग गुट के साथ हाथ मिलाया है। वैसे 27 मौजूदा विधायकों व मंत्रियों का इस बार पत्ता कट गया है। साथ ही 50 महिलाओं और 42 मुस्लिमों उम्मीदवारों को इसमें जगह दी गई है।

ममता ने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए तीसरी बार सत्ता में लौटने का दावा ही नहीं किया, बल्कि सबसे आसान चुनाव करार दे दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद हम विधान परिषद का गठन कराएंगे, ताकि वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को समायोजित किया जा सके। हम हर किसी को विशेष रूप से 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को समायोजित नहीं कर सकते थे। ममता ने विधान परिषद गठित करने का चाल टिकट नहीं मिलने के बाद शुरू होने वाले बगावत को रोकने के लिए चली है। उन्हें भी पता है कि विधान परिषद गठित करना आसान नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती दी कि वे जितना चाहें केंद्रीय बल तैनात करें, लेकिन जीत तृणमूल कांग्रेस की ही होगी। परंतु सूची जारी करने के बाद जब उन्होंने यह बात कही कि नंदीग्राम ही नहीं मैं टॉलीगंज से भी चुनाव लड़ सकती हूं, तो इसके मायने भी तलाशे जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!