Breaking News :
>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन>>बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज
ताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को कोयला तस्करी मामले में फिर समन

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2022, मंगलवार, कोलकाता। कोयला तस्करी मामले में ED ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे तथा तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को तलब किया है। अभिषेक को शुक्रवार को कोलकाता स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक से पूछताछ के लिए दिल्ली से ईडी के अधिकारी कोलकाता आएंगे।गौरतलब है कि कल ममता बनर्जी ने आशंका जताई थी कि कोयला तस्करी मामले में केंद्रीय एजेंसी अभिषेक को तलब कर सकती है।

विदित रहे कि ईडी भी बंगाल में कोयला के अवैध खनन व तस्करी के मामलों की जांच कर रही है। इस मामले में ईडी इससे पहले भी अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी से भी पूछताछ कर चुकी है। कुछ माह पहले ईडी ने रुजिरा बनर्जी से साढ़े पांच घंटे पूछताछ की थी। उनके दो बैंक खातों के बारे में पूछताछ की गई थी। इसके अलावा अन्य आरोपितों के मोबाइल फोन से स्क्रीनशाट दिखाकर भी उनसे पूछताछ की गई थी। पूछा गया था कि क्या वह उन्हें जानती हैं। अधिकारियों ने रुजिरा का बयान भी रिकार्ड किया था।

ED ने दावा किया है कि कोयला तस्करी में अब तक 1,300 करोड़ रुपये के आर्थिक लेन-देन का पता चला है। तस्करी से होने वाली काली कमाई का एक मोटा हिस्सा बहुत से प्रभावशाली लोगों तक पहुंचता था। हवाला के जरिए उनके विदेशी बैंक खातों में ये रुपये जमा होते थे। इसके सूत्र अभिषेक-रुजिरा से जुड़े मिले हैं। इसमें रुजिरा का बैंकाक में एक बैंक खाता भी शामिल है।

विदित रहे कि आसनसोल के निकट कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाके में ईस्टर्न कोलफील्ड्स की पट्टों पर दी गई खदानों में कोयले का अवैध खनन किया गया था। सीबीआइ ने इस मामले में 27 नवंबर, 2020 को ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के कई अफसरों, कोयला तस्करी का मुख्य आरोपित अनूप माजी उर्फ लाला, टीएमसी नेता विनय मिश्रा, सीआइएसएफ और रेलवे के अज्ञात अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।ईडी ने राज्य के आठ आइपीएस अधिकारियों को कोयला तस्करी मामले में दिल्ली तलब किया है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!