Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत नैनीताल जनपद में गोल्डन कार्ड बनाये जाने का कार्य हुआ प्रारम्भ, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 21 नवम्बर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य के अधिकारियों, कर्मचारियों, पेशनरों तथा उनके आश्रितों के गोल्डन कार्ड बनाये जाने का कार्य जिले में प्रारम्भ कर दिया गया है। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया है कि गोल्डन कार्ड जिले में कार्यरत सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, पेशनरों तथा उनके आश्रितो के लिए बनाया जाना शासन द्वारा अनिवार्य कर दिया है। सभी विभागों के आहरण वितरण अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ तथा स्वयं उनके आश्रितों के गोल्डन कार्ड अवश्य बन जायें। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए जनपद में गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य जिला कोषागार नैनीताल, विकास भवन भीमताल,उपकोषागार हल्द्वानी तथा तहसील हल्द्वानी में प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के अन्य स्थानों पर गोल्डन कार्ड बनाये जाने की जल्द ही व्यवस्था प्रारम्भ की जायेगी, ऐसे में सम्बन्धित कर्मचारी अपने नजदीकी केन्द्र में जाकर आश्रितों का कार्ड बनवायें। उन्होंने बताया कि इस कार्ड के जरिये अस्पताल मे भर्ती होने पर केशलैस उपचार की सुविधा मिलेगी, उपचार में व्यय की कोई अधिकतम सीमा नहीं, सूचीबद्व निजी चिकित्सालयो में सीधे उपचार की सुविधा होगी, उपचार हेतु रैफरल करना आवश्यक नहीं है। प्रदेश के बाहर किसी भी सूचीबद्व चिकित्सालय में नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी तथा ओपीडी में उपचार कराये जाने पर चिकित्सा व्यय पूर्ति की व्यवस्था इस योजना में की गई है।

जानकारी देते हुए मुख्य कोषाधिकारी अनीता आर्य ने बताया कि जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की स्वीकृति के बाद आगामी 23 नवम्बर सोमवार से विकास भवन भीमताल तथा हल्द्वानी तहसील परिसर में गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। वर्तमान मे कार्ड बनाने का कार्य मुख्य कोषागार कलेक्ट्रेट परिसर नैनीताल तथा उपकोषागार हल्द्वानी मे गतिमान है। उन्होंने कहा कि जनपद की भौगोलिक परिस्थियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के अन्य कस्बों में गोल्डन कार्ड बनाने की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्मिक का तीनों लेवल से प्रमाणित विवरण आईएफएमएस पोर्टल पर अपलोड होना अनिवार्य है। उन्होंने जनपद के सभी आहरण वितरण अधिकारियों से कहा है कि वे अपना तथा अपने परिवार के आश्रितों का सत्यापित विवरण गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अपलोड करायें। गोल्डन कार्ड कही भी किसी भी केन्द्र में जाकर बनवाये जा सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नजदीकी कोषागार से सम्पर्क किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!