Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
स्वास्थ

टमाटर से बनायें ये 5 फेस मास्क, त्वचा संबंधित कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023, देहरादून। टमाटर विटामिन ए, के और सी, आयरन, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस कारण टमाटर से बने फेस मास्क त्वचा की देखभाल करने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।ये चेहरे के दाग-धब्बे, निशान, बढ़ती उम्र के लक्षण और मुंहासे जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।आइये आज हम आपको टमाटर के 5 फेस मास्क बनाने के तरीके बताते हैं, जो त्वचा को अलग-अलग फायदे पहुंचाने में मददगार हैं।
टमाटर और नींबू का फेस मास्क।

फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले 1 चम्मच टमाटर का गूदा और नींबू के रस की 3-4 बूंदें को एक साथ अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।फायदा: इस फेस मास्क के इस्तेमाल से त्वचा के रंग में निखार आता है और यह हाइपर-पिगमेंटेशन को कम करने में भी मदद करता है।

टमाटर, नारियल का तेल और दही का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले आधा चम्मच मसला हुआ टमाटर, 1 चम्मच नारियल का तेल और 1 बड़ी चम्मच दही को एक साथ अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। आखिर में चेहरे को पानी से धो लें।फायदा: यह फेस मास्क महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करता है। साथ ही त्वचा की गंदगी को भी साफ करने में मददगार है।

टमाटर और पपीता का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले 2 बड़ी चम्मच टमाटर का गूदा और 2 बड़ी चम्मच पपीते का गूदा लेकर इसे अच्छे से मिला लें। अब इस गाढ़े मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के बाद पानी से धो लें।फायदा: यह फेस मास्क समय से पहले उम्र बढऩे के प्रभावों को कम करता है और चेहरे के दाग-धब्बों के निशान को हल्का करने में भी मदद करता है।

टमाटर और शहद का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले 2 बड़ी चम्मच टमाटर का गूदा लें, फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर चिकना पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं और करीब 15 मिनट तक इसे सूखने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।फायदा: यह फेस मास्क त्वचा का रूखापन दूर करके उसे मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है।

टमाटर और आलू का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले 1 बड़ी चम्मच आलू का रस, 1 बड़ी चम्मच टमाटर का रस और 1 बड़ी चम्मच शहद को एक साथ मिला लें। इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं और फिर अच्छी तरह सूखने के बाद पानी से धो लें।फायदा: इस फेस मास्क के इस्तेमाल से त्वचा कीटाणु रहित रहती है और यह मुंहासों से छुटकारा दिलाने में भी मददगार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!