Breaking News :
>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
स्वास्थ

इन फंडों को अपनाकर जिंदगी को आसान और बेहतर बनाएं

तनाव दूर करने के इन फंडों को अपनाकर बनाएं जिंदगी को आसान और बेहतर

हमारी बहुत सी समस्याओं का कारण तनाव ही होता है। अगर आपने तनावमुक्त रहना सीख लिया तो समझ लीजिए कि जिंदगी को सही तरह से जीने का सलीका आपने सीख आ गया है।

घर और ऑफिस की छोटी-बड़ी परेशानियों को हल करने के बजाय उसके बारे में लगातार सोचते रहना तनाव को बुलावा देना है। जो मानसिक रूप से ही नहीं शारीरिक तौर पर भी आपको खोखला करते जाती है। तो इसमें उलझने से बेहतर होगा इसका निदान ढूंढना। बहुत छोटी-छोटी चीज़ें हैं जिन्हें आदतों में शुमार कर आप टेंशन फ्री लाइफ एन्जॉय कर सकते हैं।

नाश्ता जरूरी है

अगर आपका यह मानना है कि नाश्ते का और तनाव का क्या संबंध तो आप गलत सोचती हैं। हाल ही में हुए शोध–अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं, उनके तनावग्रस्त होने की संभावना अधिक रहती है। हालांकि इस संदर्भ में वैज्ञानिकों का कहना है कि नाश्ते में पौष्टिक चीजें लेना बहुत जरूरी है। कारण, अगर आप नाश्ते में केवल जंक फूड का सेवन करती हैं तो आपके तनावग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाती है।

ब्रेक अवश्य लें

अगर आप कामकाजी हैं तो लंच के दौरान आपको अपनी सीट से हटकर थोड़ा सा वक्त अलग बिताना चाहिए। इससे दिमाग को थोड़ी राहत मिलती है साथ ही शरीर को भी। अगर आप कंप्यूटर पर काम करती हैं तो हर दो–तीन घंटे के अंतराल पर पांच मिनट का ब्रेक अवश्य लेना चाहिए। इससे न केवल आंखों को आराम मिलता है, बल्कि दिमाग को भी सुकून मिलता है। आप चाहें तो ब्रेक के दौरान अपनी आंखों को कुछ देर के लिए बंद करके भी रख सकती हैं।

हंसी में है बहुत ताकत

शोध–अध्ययन से पता चला है कि हंसने से तनावमुक्त रहने में बहुत मदद मिलती है। शायद यही कारण है कि आजकल जगह–जगह क्लब आदि खुलते जा रहे हैं, जहां लोगों को तरह–तरह से हंसना सिखाया जाता है। इसलिए जब भी मौका मिले दिल खोलकर हंसना न भूलें। इसके लिए कॉमेडी सीरियल व फिल्में देख सकती हैं, चुटकुले पढ़ सकती हैं।

गीत–संगीत सुनना

गीत–संगीत के जरिए तनाव को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। इसलिए सुबह और शाम के वक्त जब भी मौका मिले गीत–संगीत का आनंद जरूर उठाएं। आप चाहें तो इस दौरान खुद भी कुछ गुनगुना सकती हैं। शोधों से पता चला है कि गाना गाने से न केवल शरीर में, बल्कि मस्तिष्क में भी अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है। इससे तनावमुक्त रहने में मदद मिलती है।

टेंशन किसी भी तरह की हो इन ऑप्शन को आजमा कर उसे कुछ हद तक कम किया जा सकता है। छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करने की आदत डालें न कि उससे परेशान हों।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!