Breaking News :
>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा>>राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान>>जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं>>दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय>>सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन>>दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज>>विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार>>बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक>>डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद>>फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास>>जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार>>बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
क्राइम

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: नोएडा कमिश्नरेट में अवैध हथियारों और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर समेत चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से अत्याधुनिक अवैध हथियार, भारी मात्रा में कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की लग्जरी फॉर्च्यूनर कार जब्त की गई है।

मुखबिर की सूचना पर खेड़ी गोल चक्कर के पास घेराबंदी
एडीसीपी (ADCP) सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से बदमाशों के मूवमेंट की सटीक सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने सादुल्लापुर सर्विस रोड स्थित खेड़ी गोल चक्कर के पास जाल बिछाया। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर कार को रोककर उसमें सवार चार युवकों को हिरासत में लिया।

आरोपियों की पहचान और हथियारों की बरामदगी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल यादव (निवासी होशियारपुर), यश नागर (निवासी सादुल्लापुर), अभिषेक उर्फ अन्नू (निवासी मिल्क लच्छी) और जोगेंद्र उर्फ हैप्पी (निवासी जलालपुर) के रूप में हुई है। जामा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से निम्नलिखित बरामदगी हुई:

राहुल यादव: 01 अवैध पिस्टल और 03 जिंदा कारतूस

यश नागर: 01 अवैध पिस्टल और 02 जिंदा कारतूस

अभिषेक उर्फ अन्नू: 01 अवैध तमंचा और 02 जिंदा कारतूस

जोगेंद्र उर्फ हैप्पी: 01 अवैध तमंचा और 02 जिंदा कारतूस

वाहन: वारदात और आवाजाही में इस्तेमाल हो रही बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार।

गिरफ्तार यश नागर है इलाके का हिस्ट्रीशीटर
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक, यश नागर, थाना इकोटेक-3 क्षेत्र का घोषित हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder), बलवा, जानलेवा मारपीट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे करीब 10 गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए अन्य तीनों आरोपियों के भी आपराधिक इतिहास (Crime Record) को खंगाल रही है।

पुलिस का बयान: “चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। अब इस बात की गहनता से तफ्तीश की जा रही है कि बरामद इन अवैध पिस्टलों और तमंचों का इस्तेमाल हाल-फिलहाल में किसी बड़ी वारदात में तो नहीं किया गया। साथ ही इनके हथियारों की सप्लाई चेन और सिंडिकेट से जुड़े अन्य साथियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!