Breaking News :
>>बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश>>रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण>>एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित>>“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट>>राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ>>संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त>>सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा>>अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर>>एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश>>श्रीनगर में 3 करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का टीजर जारी, स्पाई मिशन में दिखेगा कॉमेडी और एक्शन का तड़का>>पौड़ी में सीता सर्किट के विकास की तैयारी तेज, पहले चरण के लिए 78 लाख रुपये मंजूर>>युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान>>एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद>>राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं>>रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख>>कंघी करते ही गुच्छों में निकल रहे बाल? जानें हेयर फॉल के पीछे छिपे बड़े कारण>>कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक>>अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों की मौत
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बरामद स्मैक को बिजनोर से खरीदकर लाये थे अभियुक्त

देहरादून। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत दून पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 13.80 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ विजन और देहरादून पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस टीम ने फव्वारा चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण उर्फ चीनू निवासी ब्रह्मपुरी, देहरादून और विकास निवासी मुजफ्फरनगर (हाल निवासी चंद्रबनी, देहरादून) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं और स्मैक को उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से एक स्थानीय तस्कर से खरीदकर लाए थे। उनका इरादा कुछ स्मैक स्वयं इस्तेमाल करने और बाकी को स्थानीय नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने का था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद स्मैक के अलावा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और पुलिस ऐसे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!